Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से

    न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया

    न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने 14 अप्रैल के दिन को न्यूयॉर्क शहर में डॉ बी आर आंबेडकर दिवस के रूप में घोषित किया है। मेयर कार्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

    न्यूयॉर्क सिटी मेयर कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान ने यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले की उपस्थिति में यह घोषणा की।

    अठावले ने सोमवार को डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य भाषण दिया।

    अठावले ने ‘एक्स’ पर फोटो और वीडियो के साथ पोस्ट किया, ‘‘न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक क्षण, जब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती को न्यूयॉर्क सिटी मेयर कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से डॉ बी आर आंबेडकर दिवस के रूप में घोषित किया गया। बाबासाहेब की न्याय और समानता की वैश्विक विरासत का सम्मान करने के लिए मेयर न्यूयॉर्क सिटी और उपायुक्त दिलीप चौहान को मेरा हार्दिक धन्यवाद। चौहान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्श सीमाओं और समय से परे हैं।

    ‘फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन’ के अध्यक्ष दिलीप म्हसके और हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल के ‘विजिटंग प्रोफेसर’ संतोष राऊत ने भी डॉ. आंबेडकर के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

    उन्होंने कहा कि यह समानता और नागरिक अधिकारों के लिए विश्व के सबसे परिवर्तनकारी समर्थकों में से एक के प्रति गहरी मान्यता है, जिसके चलते 14 अप्रैल को ‘डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर दिवस’ के रूप में घोषित किया गया है।

    इससे पूर्व भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अठावले ने कहा, ‘‘डॉ. आंबेडकर का जीवन केवल भारत के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जाति, गरीबी और औपनिवेशिक उत्पीड़न की सीमाओं को पार करते हुए वैश्विक मानवाधिकार आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।’’

    संयुक्त राष्ट्र में कार्यक्रम से पहले अठावले ने कोलंबिया विश्वविद्यालय की लेहमैन लाइब्रेरी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बारे में उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसे “ज्ञान के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है।”

    न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल का दिन आंबेडकर दिवस घोषित किया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की
    Next Article अमरनाथ यात्रा : पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में कतारों में लगे श्रद्धालु

    Related Posts

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    August 28, 2026

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    August 28, 2026

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.