राष्ट्र संवाद संवाददाता
लोगों के लिए आस्था का केंद्र जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकणी मंदिर में विधायक संजीव सरदार के द्वारा नवंबर 2024 में 19 करोड़ की लागत से विकास कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया था।
लेकिन तय समय में अभी तक भी काम पूरा नहीं हो पाया सभी जगह काम अधूरे हैं इस मामले को लेकर सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू के द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है ठेकेदार के ऊपर साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह मंदिर लोगों के लिए काफी आस्था का केंद्र है लेकिन सौंदर्य करण के कार्य में घटिया
सामग्री: सीढ़ी और पार्क के निर्माण में घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट और बालू का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे काम की गुणवत्ता अत्यंत खराब है।
अनुमानित राशि का दुरूपयोग: निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता स्वीकृत निविदा (Tender) के अनुरूप नहीं है।अनियमितता: कार्य की गति अत्यंत धीमी है और कार्य के गुणवत्ता को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है, तकनीकी विशेषज्ञ (Engineer) की मिली भगत से काम किया जा रहा है।सौंदर्यीकरण में लापरवाही: सौंदर्यीकरण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और काम संतोषजनक नहीं है।उन्होंने इस कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जाँच किसी सक्षम इंजीनियर से करवाएं और अनियमितता पाए जाने पर दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया हे
जनभावना और आस्था के केंद्र इस मंदिर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच हेतु उन्होंने केंद्रीय एजेंसी सी वी सी को शिकायत किया । जब तक जांच पूरी न हो, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
आरोप लगाया कि मजदूरों को कम वेतन दिया जा रहा है मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सरदार के द्वारा भी जिला के उपयुक्त से शिकायत कर काम के गुणवत्ता पूर्ण काम करने और काम की गति में तेजी लाने की मांग की है यहां पर बदहाल स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती हे।

