Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंकिनी मंदिर धमकुडिया भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से शिकायत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    रंकिनी मंदिर धमकुडिया भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंकिनी मंदिर धमकुडिया भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा।जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने धमकुडिया भवन के निर्माण कार्य को लेकर मंदिर कमेटी ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से शिकायत की है।
    मां रंकिनी कापड़ गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने बताया कि भवन का उद्घाटन अधूरे कार्य के साथ ही कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन में घटिया गुणवत्ता की विद्युत सामग्री लगाई गई है, जिसके कारण कई पंखे अभी से खराब हो चुके हैं। पंखों की संख्या भी आवश्यकता से कम है और उनकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है।

     

    उन्होंने कहा कि भवन में कई स्थानों पर दरारें दिखने लगी हैं। छत पर पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, पाइपलाइन तक नहीं लगाई गई। भवन में सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    दिनेश सिंह सरदार ने बताया कि भवन में फाइबर का दरवाजा लगाया जाना था, ताकि गंदगी अंदर न जाए, लेकिन यह कार्य भी नहीं किया गया। पानी की उचित व्यवस्था नहीं है और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुनः उपायुक्त से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

     

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भवन के संचालन का अधिकार समिति को दिया जाना था, लेकिन वर्तमान में मनमाने ढंग से संचालन किया जा रहा है, जिससे समिति में नाराजगी है। आसपास के ग्रामीणों ने भी उपायुक्त से शिकायत की है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के ही भवन का निर्माण कर दिया गया।
    ग्रामीणों का कहना है कि भवन के उपयोग के लिए शादी-विवाह आदि में मनमाना और अत्यधिक किराया वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि एक निश्चित और सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक दर तय की जानी चाहिए।

     

    गौरतलब है कि इस धमकुडिया भवन का निर्माण स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रयास से कराया गया था। भवन का निर्माण हरिओम कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाईं भक्ति केवल पूजा नहीं, जीवन जीने की कला है: डॉ. चंद्रभानु सत्पथी जी
    Next Article टाटा स्टील इडीआइसी की ओर से बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.