Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीएल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप, आदिवासी नेता बोले – नहीं सुधरा प्रबंधन तो होगा आंदोलन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीएल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप, आदिवासी नेता बोले – नहीं सुधरा प्रबंधन तो होगा आंदोलन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीएल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप, आदिवासी नेता बोले – नहीं सुधरा प्रबंधन तो होगा आंदोलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल) में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार और स्थानीय लोगों की उपेक्षा को लेकर आदिवासी नेता अब मुखर हो गए हैं। झारखंड आंदोलनकारी रसिया क्लब और सेंगाल अभियान के सदस्य सुदाम सोरेन ने यूसीएल के सीएमडी के पीए सुरोजित दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बीते 20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं, और उन पर बार-बार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, फिर भी अब तक उन्हें हटाया नहीं गया है।

    सुदाम सोरेन ने चेतावनी दी कि अगर यूसीएल प्रबंधन के खिलाफ जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आदिवासी समुदाय आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि यूसीएल एक संवेदनशील परमाणु प्रतिष्ठान होने के बावजूद स्थानीय आदिवासी और विस्थापित समुदाय की लगातार अनदेखी कर रहा है। कार्यालय स्तर से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक में गड़बड़ियां और बाहरी हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, जबकि बाहरी लोगों को फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी दी जा रही है।

    रेडिएशन का खतरा, सीएसआर में लापरवाही

    सोरेन ने आरोप लगाया कि नरवा और तुरामडीह खदानों से लाए जा रहे यूरेनियम अयस्क को बिना ढके ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है, जिससे रास्ते में अयस्क गिरता है और बरसात में खेत व नदियों में फैलकर प्रदूषण फैला रहा है। इससे लोगों की स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं।

    उन्होंने सीएसआर योजनाओं को लेकर भी यूसीएल प्रबंधन को घेरा। आरोप लगाया कि न तो मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई और न ही टेलिंग पॉन्ड प्रभावितों का पुनर्वास हुआ है। झरिया और राजदोहा जैसे गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, और रेडिएशन से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

    पीए के परिवार पर भी घोटाले का आरोप सुदाम सोरेन ने आरोप लगाया कि सुरोजित दास के भाई गोपीनाथ दास पर ₹56 लाख के घोटाले का मामला है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कई परिजनों को विस्थापित दिखाकर यूसीएल में नौकरी दिलाई है, जो नीतिगत भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है।

    आदिवासी नेता बोले – नहीं सुधरा प्रबंधन तो होगा आंदोलन यूसीएल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल संसद में प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली शपथ -जीसीजेडी हाई स्कूल में बाल संसद गठित
    Next Article विद्यार्थी दिवस पर अर्जुन मुंडा ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.