बाल संसद में शपथ लेते प्रधानमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य
बाल संसद में प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली शपथ -जीसीजेडी हाई स्कूल में बाल संसद गठित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल मुसाबनी में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर बाल संसद का गठन बुधवार को किया गया। बाल संसद में चयनित सभी सांसद सहित प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य एवं उप मंत्री को बुधवार को विद्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुन्दन कुमार सिंह ने किया।

शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से बाल संसद के प्रधानमंत्री हरेराम पातर, उप प्रधानमंत्री सोनिया लकड़ा ,शिक्षा मंत्री इन्द्रजीत कुमार, उप शिक्षा मंत्री प्रीति रानी सोरेन,स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मी मुर्मू उप स्वस्थ्य मंत्री प्रतिभा रंजन सिंह, पोषण मंत्री सेम हेम्ब्रम, उप पोषण मंत्री विशाल बालु,उपस्थिति मंत्री कुईनी सोरेन,पर्यावरण मंत्री नीलम लकडा,खेलकुद मंत्री आरसु हुई,सूचना एवं सम्पर्क मंत्री फिजा फिरदोस,कौशल विकास मंत्री सोनाली पात्रा,सुरक्षा एवं न्याय मंत्री रिजवान अंसारी,स्वच्छता मंत्री-समद शहजाद सहित उप मंत्री के रूप में

बसंती हांसदा, प्रिया मार्डी, राज कर्मकार, रुद्र पातर,मंजर अली, सनवर अली , समीर मुर्मू शामिल थे। प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं उप मंत्री को उनके विभाग की विस्तृत जानकारी दी गई ।

