विद्यार्थी दिवस पर अर्जुन मुंडा ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान
बिरसा कॉलेज, खूंटी में ABVP के 77वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिरसा कॉलेज, खूंटी में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 77वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा—
“आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका यह परिणाम समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक कहानी है।”
उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों को समझें, जागरूक बनें और जिम्मेदारी के साथ न केवल अपने भविष्य को, बल्कि देश और झारखंड के भविष्य को भी संवारें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित थे।


