Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, संध्याकाल में बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती, सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से शिवभक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, संध्याकाल में बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती, सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से शिवभक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, संध्याकाल में बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती, सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से शिवभक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

    भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा एवं गंगाजल से जलाभिषेक रहेंगे आकर्षण का केंद्र, दो एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी मेडिकल की टीम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारी पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भालूबासा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर समिति द्वारा तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। पिछले कई वर्षों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य एवं व्यवस्थित रूप में सम्पन्न होता आया है। इस वर्ष जलाभिषेक यात्रा को विभिन्न स्तरों से भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गयी है। प्रातः 7 बजे श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां पर सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से संकल्प एवं पूजन होगा। इसके पश्चात, श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी, भजन मंडली की प्रस्तुति के साथ पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत शहर के प्रबुद्धजनों के साथ माताएं-बहनें मुख्यरूप से शामिल होंगे।

    चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि यात्रा के निमित्त मार्ग में तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है। यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी। जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था है। जहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 15 काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, समिति के सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ बेहतरीन पुष्पसज्जा की जा रही है। यात्रा में अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर समिति श्रद्धालुओं के सुविधा और सहयोग हेतु सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है।

    बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर होगी महाआरती: मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी के संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस विशेष आयोजन के लिए 28 जुलाई को संध्या 6:30 बजे बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली सूर्यधाम आएंगे, जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएंगे। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।

    तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी संध्याकाल में बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से शिवभक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंसा भी एक बीमारी है
    Next Article काशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा, भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.