Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा, भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    काशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा, भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा, भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह और बाराद्वारी के बीच आज प्रातः एक बालू लदा डंपर चालक के नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे नाली में पलट गया। इससे पूरे मार्ग पर घंटों तक भारी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बीच सड़क में की गई बैरिकेडिंग, खराब वाहनों की स्थिति और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यह मार्ग नियमित रूप से जाम रहता है। दुकानदारों ने बताया कि डंपर, बस या अन्य वाहनों के खराब होने से अक्सर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है।

    प्रशासन की अनदेखी और राजनीतिक प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस सक्रिय होती है, न ही जिला प्रशासन की कोई ठोस पहल देखने को मिलती है। इस समस्या को लेकर कई राजनीतिक दलों ने पहले भी आवाज उठाई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

    लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क किनारे अतिक्रमण, बेतरतीब बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की लचर व्यवस्था इस समस्या को और गंभीर बना रही है।

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और मार्ग से बैरिकेडिंग को यथासंभव व्यवस्थित किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    काशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, संध्याकाल में बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती, सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से शिवभक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक
    Next Article सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का सफल समापन,खनिज परिशोधन तकनीकों पर हुआ मंथन

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.