Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का सफल समापन,खनिज परिशोधन तकनीकों पर हुआ मंथन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का सफल समापन,खनिज परिशोधन तकनीकों पर हुआ मंथन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का सफल समापन,खनिज परिशोधन तकनीकों पर हुआ मंथन

    तीन दिवसीय संगोष्ठी में 22 संस्थानों के 150 से अधिक विशेषज्ञों ने लिया भाग, 66 शोध पत्र हुए प्रस्तुत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “खनिज परिशोधन प्रौद्योगिकियों में उभरते रुझान (ईएमबीटी-2025)” का समापन समारोह आज संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देशभर के 22 संस्थानों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और कुल 66 तकनीकी शोध पत्र प्रस्तुत किए।  सम्मेलन के दौरान टाटा स्टील, कोल इंडिया, सेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेंट-गोबैन, हिंदुस्तान कॉपर जैसे प्रमुख संस्थानों ने सहभागिता की। भारतीय रिज़र्व बैंक रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

     

    मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार (निदेशक, भूविज्ञान, झारखंड सरकार) ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की खोज और उन्नत परिशोधन तकनीकों की आवश्यकता पर बल दिया। एनएमएल निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने संस्थान की उपलब्धियों और प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की। आयोजन के संयोजक डॉ. आर.के. रथ ने फीडबैक सत्र का संचालन किया, जबकि अध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

    सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों और पोस्टर प्रेजेंटेशन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं में विग्नेश वी (जेएसडब्ल्यू स्टील), अक्षय कुमार, मोनिका साहू (सीएसआईआर-एनएमएल), एस.के. चौरसिया (एनएमडीसी), नीरज कुमार (टाटा स्टील), करमजीत शर्मा (एएम/एनएस इंडिया) सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या ने भी प्रतिभागियों को आनंदित किया। एनएमएल के खनिज परिशोधन प्रभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की घोषणा की गई।

    खनिज परिशोधन तकनीकों पर हुआ मंथन सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का शुभारंभ: खनिज परिशोधन में नवाचार और स्थिरता पर फोकस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशीडीह-बाराद्वारी मार्ग पर डंपर पलटा, भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त स्थायी समाधान की मांग तेज, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
    Next Article झारखंड संयुक्त सेवा परीक्षा में 34वीं रैंक हासिल कर SDM बना परोरा का निशांत।

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.