
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
हाजीपुर(वैशाली)। छठ महापर्व के पावन अवसर पर हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर चांदी गांव में समाजसेवी राम नरेश सिंह के आवास पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर टाटानगर (जमशेदपुर) की प्रसिद्ध रामायण मंडली के पंडित अभिषेक पाठक एवं उनकी टीम द्वारा विधिवत अखंड रामायण पाठ किया गया।
पाठ के दौरान पंडित अभिषेक पाठक ने भगवान श्रीराम एवं अन्य देवी-देवताओं के विभिन्न भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत उन्होंने धर्म संबंधी विषयों पर अपना संबोधन देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती की गई तथा प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश चंद्र चौहान, अमरेंद्र कुमार चौहान डॉ अभिषेक चौहान, अर्चना देवी, मोना देवी, संजय सिंह, चंद्र देव सिंह, पिंटू सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, कौशल्या देवी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, प्रमिला देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। चौबीस घंटे तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। विगत दस वर्षों से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम होता रहा है।

