Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान
    Breaking News झारखंड

    मृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान*

    स्थानीय अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव संदीप मुरारका ने संबंधित जानकारियाँ एकत्रित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती ऋचा अग्रवाल चक्रधरपुर की रहने वाली हैं। इनके पति ‘जावेद खान’ मर्डर केस में राँची जेल में बंद हैं।

    ऋचा का कहना था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था, इसे एक माह तक नशे के इंजेक्शन दिए जाते रहे, जिससे उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। ये केस चांडिल थाना में दर्ज है़। केस संख्या 41/2021 दिनांक 4.03.2021

    उसके पेट में ट्यूमर था, जिसका इलाज एमजीएम में चल रहा था। किंतु डाक्टर्स के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। उसकी मदद आदित्यपुर की अधिवक्ता अमृता कुमारी कर रही थी। एकबार उसने ऋचा अग्रवाल के इलाज के लिए उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन भी किया था, जिसमें पत्रकार कवि कुमार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने भी भिक्षा दी थी। साथ ही उपायुक्त महोदय ने रेडक्रास से अमृता कुमारी को रुपए 10000/- क़ा सहयोग करवाया गया था। उसी दौरान मारवाड़ी सम्मेलन के महावीर मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी, ओमप्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक, सांवरमल अग्रवाल भी उनसे मिले थे एवं बेहतरीन टेस्ट व इलाज कराने की इच्छा जताई थी, किंतु अधिवक्ता अमृता कुमारी ने इंकार कर दिया था एवं कहा था कि जो मदद चाहिए वो नगद के रुप में करें।

    ऋचा का देहांत 3.12.2021 को रात्रि 10.45 पर एमजीएम में हो गया था। कोई दावेदार नहीं आने पर मजबूरन एमजीएम अस्पताल ने साकची थाना को 9.12.2021 को सूचित किया एवं शव को एमजीएम कॉलेज में भिजवा दिया। दिनांक 10 दिसंबर को बॉडी का पोस्टमार्टम हो चुका है़, शव एमजीएम कॉलेज के शीत गृह में रखा गया है़। अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने इस विषय में एमजीए हॉस्पिटल के अधीक्षक, कॉलेज के प्रिंसिपल, डाक्टर्स, साकची थाना इत्यादि सभी पक्षों से वार्ता कर अपनी सवेंदनशीलता का परिचय दिया है़।

    उदभेदन में यह बात समझ में आ रही है़ कि संभवतः उसके परिवार को उपरोक्त सभी जानकारी होगी, परंतु परिवार से संबंध अच्छे नहीं होने के कारण वो लोग संपर्क नहीं कर रहे हों। लड़की के पिता एवं दो बड़े भाई चक्रधरपुर में रहते हैं।

    कानून के दृष्टिकोण से जबतक 72 घंटे पूरे ना हों जाएँ, दाहसंस्कार नहीं किया जाता। उसके बाद दाहसंस्कार के लिए साकची थाना को लिखित आवेदन देकर अनुमति प्राप्त करनी होगी।

    अतएव आज सोमवार को 72 घंटे पूरे होंगे, यदि चक्रधरपुर से लड़की के मायके से अथवा ससुराल से कोई परिजन सामने आ गया तो ठीक है़। अन्यथा अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल युवा मंच अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए उपरोक्त शव के अंतिम संस्कार हेतु जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करेगा। अग्रवाल युवा मंच के महासचिव सन्नी संघी, अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सुरेश काँवटिया, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल इत्यादि सभी सदस्य पूरी संवेदनशीलता से इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक : कुणाल
    Next Article राष्ट्र संवाद की खबर का हुआ असर ,ध्वस्त सड़क की हुई मरम्मतिकरण

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.