Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक : कुणाल
    Breaking News झारखंड राजनीति

    वफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक : कुणाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक – कुणाल

    ● पारा टीचरों को वेतनमान का सब्जबाग दिखाकर वादे से मुकरने वाली सरकार पर भड़के कुणाल, कहा चेत जाए सरकार, वादा पूरा करे नहीं तो आंदोलन झेले

    वेतनमान और स्थाईकरण के लिए सालों से संघर्षरत पारा टीचरों को सरकार ने पहले वेतनमान का वादा किया और अब ठेंगा दिखा दिया है जिसका भाजपा ने पुरज़ोर विरोध करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से हेमंत सरकार से पूछा है कि जब राज्य सरकार को ये पता था कि कानूनी पेंच फंस सकता है तो किसके सुझाव पर ऐसी घोषणाएं की गईं और 64 हजार पारा शिक्षकों को बरगलाया गया।अगर चुनावी फायदों के लिए ही ये वायदे किए गए थे तो आज राज्य सरकार में बैठे लोग ये बताएं कि वे कौन लोग थे जिन्होंने गठबंधन दलों को ये सुझाव दिया था? क्या आईटी सेल के सुझावों से राज्य के मंत्री काम करते हैं या वे अपना भी कुछ होमवर्क करते हैं? पारा शिक्षकों को सीधे बिहार की तर्ज़ पर नियमितीकरण की बात कही गई थी।जहां तक मानदेय बढ़ाने की बात है तो वह कोई नया निर्णय नहीं है।समय समय पर विभिन्न सरकारों ने मानदेय बढ़ाए हैं ऐसे में अब टेट पास के 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और टेट में अनुत्तीर्ण के 40प्रतिशत बढ़ाने का जो फैसला सरकार का है उसमें नया कुछ नहीं उल्टे ये वादाखिलाफी है।कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि पारा शिक्षकों को पूरी तरह छला गया है। गठबंधन दलों द्वारा वोट बटोरने के लिए पारा शिक्षकों को सब्जबाग दिखाकर उनका गलत इस्तेमाल किया गया है जिसका भाजपा सख़्त विरोध करती है। सरकार चेत जाए और अपना वायदा पूरा करे नहीं तो उग्र आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहे, अगर ऐसा होता है तो उसकी पूरी जवाबदेही झारखंड सरकार की होगी।

    ज्ञात हो कि शनिवार को हुई बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों को झारखंड पारा शिक्षक सेवा शर्त्त नियमावली 2021का प्रारुप सौंपा।प्रारूप के अनुसार टेट पास पारा शिक्षकों का मानदेय 50प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।वहीं जो टेट पास नहीं हैं उनका मानदेय 40प्रतिशत बढ़ेगा।टेट असफल पारा शिक्षकों को आकलन परीक्षा देने का मौका मिलेगा जिसमें सफल होने पर मानदेय में 10प्रतिशत की और वृद्धि होगी।

    राज्य सरकार और घटक दलों ने पारा शिक्षको को बिहार की तर्ज़ पर नियमितीकरण के सब़्जबाग दिखाए थे और अब जब वायदा पूरा करने का समय आया तब ठेंगा दिखा दिया है जिसका भाजपा विरोध करती है।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने साफ शब्दों में पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार को चेतावनी दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान
    Next Article मृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.