कुंडहित/जामताड़ा: राष्ट्र संवाद की खबर का हुआ असर ,ध्वस्त सड़क की हुई मरम्मतिकरण| बताते चलें बीते दिनों राष्ट्र संवाद में
मुड़ाबेढ़िया पंचायत अंतर्गत सिकंदरपुर-चुहादाहा के बीच बने ध्वस्त पीसीसी सड़क की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था |खबर के असर से ध्वस्त सड़क की मरम्मतिकरण हो गई | गौरतलब है कि पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों के बाद ही ध्वस्त हो गया था |मरम्मतिकरण होने से राहगीरों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करने से निजात मिला| बता दे यह सड़क मुख्य सड़क है| इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता है|सड़क के ध्वस्त हो जाने से राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था|
राष्ट्र संवाद की खबर का हुआ असर ,ध्वस्त सड़क की हुई मरम्मतिकरण
Previous Articleमृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान
Next Article असहाय लोगों के सेवा में अर्पण का कार्य अनुकरणीय:काले

