हिन्दी दिवस पर अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को हिन्दी दिवस के अवसर परआज यहा सम्मानित किया और कानूनी क्षेत्र में हिंदी के उन्नयन में शुक्ल के योगदान की प्रशंसा की l कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं का नेतृत्व झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो और जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने किया l

कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं में अनिल कुमार महतो, रामेश्वर प्रसाद, मोहम्मद परवेज, केदार अग्रवाल ,आशीष सिन्हा, केदार अग्रवाल,अशोक झा, घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, खूँटी बार एसोसिएशन की पूर्व सचिव ममता सिंह, बसंत कुमार मिश्र, विपिन सामद,विमल कुमार, नीमचंद राम सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिंदी दिवस पर शुक्ल को सम्मानित किया l शुक्ल ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है,न्यायालयों मेंभी इसकी प्रमुखता बढ़ी है, हमें इसके उन्नयन और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना होगा और हिंदी का उपयोग अधिक से अधिक करना होगा l


