छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में आज छात्रों के ऊपर झूठे मुकदमे वापस लो के समर्थन में एवं झारखंड सरकार के छात्र विरोधी रवैया के विरोध में एक महाप्रदर्शन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में निकाला गया
यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर माननीय उपयुक्त कार्यालय के पास पहुंचकर सभा में परिवर्तन हो गया
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा यह सरकार छात्र, किसान ,मजदूर, नौजवान, बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के विरुद्ध सरकार बनी है
जब से यह सरकार बनी है छात्रों के ऊपर में अत्याचार लगातार बढ़ा है उनके आने वाले भविष्य के ऊपर में पर प्रश्न चिन्ह लग गया है
सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल की जांच सीबीआई जांच की मांगो को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन छात्रों ने चलाया । इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम , जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता के गीत गाकर कभी मौन जुलूस ,कभी मोमबत्ती जुलूस, कभी प्रदर्शन, शांतिपूर्वक धरना, उपवास किए गए
लेकिन पहले मुख्यमंत्री ने आंदोलन को कुचलने के प्रयास किए जब छात्र झुके नहीं तब कूटनीति करके मुख्यमंत्री के छलावे में छात्र फंसकर शांतिपूर्वक आंदोलन को स्थगित किया
उसके बावजूद भी छात्रों के ऊपर में झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया
मैं पूछना चाहता हूं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से क्या यहां के छात्रों ने लाठियां चलाई ? क्या डंडे चलाएं ? क्या गालियां दी ? क्या अभद्रता का व्यवहार किया ? क्या आपको ईट पत्थर चलाए ? क्या रोड़ेबाजी किया गया ? क्या आपके माता-पिता को गाली दी गई ?क्या देश विरोधी काम किया गया ?
लेकिन इसके बाबजूद शांतिपूर्वक आंदोलन को आपने कुचलने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया जिससे दोबारा यह लोग आंदोलन नहीं करें
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुप रहने वाले नहीं है किसी कीमत पर चुप नहीं रहेंगे आज हम लोगों ने ज्ञापन माननीय उपायुक्त महोदय के माध्यम से माननीय महामहिम राजपाल को दिया है लेकिन आने वाले समय में यह आंदोलन रुकेगा नहीं यह आंदोलन निरंतर बढ़ेगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधुकोड़ा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार जी सहित पूरे हर मंडलों के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे

