भोपाल और मथुरा में सम्मानित हुए गुरुचरण महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: शहर के कदमा निवासी युवा कवि व लेखक गुरुचरण को भोपाल और मथुरा में सम्मानित किए गए। जहां राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वे 14 सितंबर को मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आदर्श युवा नायक सम्मान से नवाजे गए। वहीं 15 सितंबर को साहित्य अकादमी परिषद् द्वारा भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश साहित्योत्सव के युवा रचनाधर्मी कुंभ में भी उन्होंने हिस्सा लिया।

श्री महतो को मथुरा में यह सम्मान संस्कार महाकुंभ 2025 के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवा नियोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नूकोरी के हाथों प्राप्त हुआ। लेखक गुरुचरण महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए हमें बताया कि साहित्य अकादमी के रवींद्र समागम केंद्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा परिषद् के निदेशक डॉ विकास दवे के सम्मुख कवितापाठ करने का मौका मिला जो मेरे लिए विशेष गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर के इन कार्यक्रमों में देशभर से सैकड़ों दिग्गज कवियों, लेखकों, कलाकारों, शिक्षाविदों, व्याख्याताओं और साहित्य प्रेमियों तथा समाजसेवियों की उपस्थिति रही।


