Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया नया कोर्ट में राजेश शुक्ल का किया अभिनन्दन
    Breaking News झारखंड

    अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया नया कोर्ट में राजेश शुक्ल का किया अभिनन्दन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया नया कोर्ट में राजेश शुक्ल का किया अभिनन्दनl

    कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख अधिवक्ताओं ने आज अधिवक्ता दिवस पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल का नया बार भवन में भव्य अभिनन्दन किया और अधिवक्ता दिवस की बधाई दी।

    श्री शुक्ल ने इस अवसर पर झारखंड के समस्त अधिवक्ताओं को अधिवक्ता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक अधिवक्ताओं का स्वर्णिम इतिहास रहा है। आज भी भारतीय राजनीति की धुरी अधिवक्ताओं के इर्द गिर्द घूमती है। अधिवक्ताओं को अपने सुदीर्घ गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ग्रहण कर समाज को दिशा प्रदान करना चाहिए।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि झारखंड सरकार को झारखंड के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करना चाहिए। दूसरे राज्यों में युवा अधिवक्ताओं को राज्य सरकारें प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। झारखंड सरकार को भी झारखंड के युवा अधिवक्ताओं को प्रत्येक महीने पांच, पांच, हजार रुपये 3 बर्षो तक देने का प्रावधान स्थापित करना चाहिए। इस दिशा में झारखंड राज्य बार कौंसिल ने राज्य सरकार को अनुरोध पत्र भेजा है।

    श्री शुक्ल ने राज्य सरकार से राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना विकसित कराने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड में आधारभूत संरचना बढ़ने से न्यायिक कार्यो में गति आयेंगी और अधिवक्ता बेहतर माहौल में अपना दायित्व निभा सकेंगे।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य और चाईबासा के अधिवक्ता श्री अनिल कुमार महतो ने श्री शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव और सबल प्रकाश स्तम्भ बताते हुए अधिवक्ता हित में उनके द्वारा लगातार काम करने की सराहना की।

    इस अवसर पर श्री अनिल कुमार महतो, विजय शंकर पाठक, नीलेश प्रसाद ,विनीता सिंह, सुनिश पांडेय, लालटू चंद्रा, पवन कुमार तिवारी, श्याम ठाकुर, अरविन्द झा, रमेश प्रसाद, कान्तानन्द सोनी, परवेज कैसर, केदार अग्रवाल, विष्णु गर्ग सहित सैकड़ो अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को अधिवक्ता दिवस की बधाई दी और उनका अभिनन्दन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी
    Next Article अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया नया कोर्ट में राजेश शुक्ल का किया अभिनन्दन

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.