जमशेदपुर 23 जनवरी – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह जी के निर्देशानुसार उनके समर्थकों द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन भरत सिंह जी के साकची स्थित
कार्यालय में किया गया था। जहां भरत सिंह जी के समर्थकों ने सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान शक्ति सिंह, विक्की श्रीवास्तव, करन गोराई, डॉक्टर जिया, गोपी सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम,
भागीरथ गोराई, महाबीर गोराई, राजू गोराई आदि लोग उपस्थित थे।

