Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में हादसा: रोहडू में कार खाई में गिरी, चार लोगों की हुई मौत
    Breaking News Headlines

    हिमाचल में हादसा: रोहडू में कार खाई में गिरी, चार लोगों की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू में एक कार खाई में गिरी है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. सभी कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे कि इस दौरान आधी रात को रोहडू क्षेत्र के गाँव छुपाडी के साथ इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शिमला की एसपी मोनिका भुटूंगरू ने हादसे की पुष्टि की है.शिमला पुलिस के अनुसार, हादसे में शिकार हुई गाड़ी टाटा पंच अभी हाल ही में खरीदी गई थी. गाड़ी में सवार चारों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. हालांकि, देर रात को कैसे हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है.
    हादसे में मारे गए गए लोगों की पहचान देविंदर अत्री (48) पुत्र नोखराम गाँव भोलाड़, जुब्बल, त्रिलोक राकटा (35) पुत्र स्व. कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र स्व. हुमा नंद, कुलदीप (35) पुत्र स्व. अर्ग सिंह के रूप में हुई है. सभी एक ही गांव के रहने वाले थे. शिमला पुलिस का कहना है कि ये सभी गाँव समोली में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे.
    रात को हुआ हादसा, सुबह चला पता
    बताया जा रहा है कि भोलाड निवासी देविंद्र अपने 3 साथियों के साथ अपनी गाडी से वापस गांव लौट रहा थे, लेकिन देर रात को गाडी छुपाडी गांव के करीब पगडंडी से गिर गई. बुधवार देर रात को हुए इस हादसे का पता गुरुवार सुबह तब चला जब घास लेने खेत जा रही गांव की एक महिला की नजर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पर पड़ी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल-खेल में बिगड़ा माहौल, दो समुदायों के बीच हुई झड़प, 37 लोगों को लिया हिरासत में
    Next Article भारत-चीन गलवान संघर्ष के दो साल पूरे, आज भी हैं तनाव के हालात, वार्ता से भी नहीं बनी बात

    Related Posts

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    June 22, 2026

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.