Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अभिषेक बनर्जी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा वादे पूरे करने में विफल रहती है, तृणमूल की कल्याणकारी योजनाएं निर्बाध जारी रहेंगी: अभिषेक

    कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने वादे पूरे करने में “विफल” रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की ‘लक्ष्मीर भंडार’ जैसी कल्याणकारी योजनाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

    बांकुड़ा जिले के बरजोरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को ‘‘इस योजना के तहत जीवन भर लाभ मिलता रहेगा।’’

    ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलते हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को प्रति माह 1,200 रुपये मिलते हैं।

    तृणमूल सांसद बनर्जी ने जोर देकर कहा, ‘‘लक्ष्मीर भंडार को कोई नहीं रोक सकता।‘‘

    भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने ‘‘सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपये और सालाना दो करोड़ नौकरियां’’ देने का अपना वादा पूरा नहीं किया।

    बनर्जी ने कहा, ‘‘जो लोग बुनियादी वादे पूरे नहीं कर पाए, उन पर कल्याणकारी लाभ प्रदान करने का भरोसा नहीं किया जा सकता।’’

    उन्होंने भाजपा शासित राज्यों को पश्चिम बंगाल की प्रत्यक्ष लाभ योजनाएं अपनाने की चुनौती भी दी।

    तृणमूल के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा द्वारा शासित 16 राज्य हैं। अगर इनमें से एक भी राज्य बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मीर भंडार’ जैसी योजना लागू कर दे, तो मैं फिर कभी वोट मांगने नहीं आऊंगा।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की ‘मोदी गारंटी’ की कोई वारंटी नहीं है, जबकि (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी की गारंटी जीवन भर की गारंटी है।’’

    अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, बनर्जी ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में 80 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया वह भी ‘‘केंद्र के किसी योगदान के बिना’’ । उन्होंने अगले पांच वर्षों में निवेश को दोगुना करके 160 करोड़ रुपये करने का वादा किया।

    उन्होंने केंद्र सरकार पर मंहगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया और कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि को रोककर रखा जा रहा है।

    बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल के लोगों को अन्य राज्यों में “बाहरी” और यहां तक ​​कि “बांग्लादेशी” करार दिया जा रहा है, उन्होंने मतदाताओं से चुनावों में “भाजपा को सबक सिखाने” का आग्रह किया।

    पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद
    Next Article गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.