Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वूमेन सेल के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वूमेन सेल के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वूमेन सेल के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन ।

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज वूमेन सेल के अंतर्गत छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर कार्यशाला सह वैचारिक सत्र आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत लेक्चरर रश्मि लुगून और नर्सिंग ट्यूटर बसंती टियू ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के संबंध में आने वाली जटिलताओं के बारे में समझाया।

     

     

    साथ ही उन्हें कुछ पौष्टिक भोज्य पदार्थों की भी जानकारी दी जो हमेशा भारतीय रसोई घर में मौजूद रहते हैं। लेक्चरर रश्मि लुगुन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय समाज में अभी भी लैंगिक असमानता जैसी समस्या है जिसका असर लड़कियों के भोजन पर भी पड़ता है। हमें इस समस्या को दूर करने की चेष्टा करनी चाहिए और लड़कियों के भोजन में भी पौष्टिक तत्वों की उपस्थिति को सुनिश्चित करनी चाहिए ।

     

    नर्सिंग ट्यूटर बसंती टियू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मानसिक सेहत का संतुलित और स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है । एक बालिका या महिला का संतुलित विकास तभी संभव है जब वह अच्छी नींद ले , तनाव मुक्त रहें और अनावश्यक चिंता में ना पड़ें। इस कार्यशाला में काॅलेज की सभी छात्राओं की उपस्थिति रही । अध्यक्ष राम बचन जी ने कहा कि इस तरह के विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं के जीवन से जुड़े अतिरिक्त आवश्यक विषयों पर भी सोचने के लिए प्रेरित करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा युवा मंच के द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किए गए व्यक्तियों को “जीवन रक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.