Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा युवा मंच के द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किए गए व्यक्तियों को “जीवन रक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    बिरसा युवा मंच के द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किए गए व्यक्तियों को “जीवन रक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिरसा युवा मंच के द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किए गए व्यक्तियों को “जीवन रक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया।

    जमशेदपुर। बिरसा युवा मंच झारखंड द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए हुए बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस एरिया के गोल्डन सैंड बैंक्वेट हॉल में ऐसी लोगो को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया,जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान महादान करके अनेक लोगो के लिए “जीवन रक्षक” की भूमिका निभाई है। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वरीय अधीक्षक एस.एस.पी कौशल किशोर सम्मिलित हुए।

     

    कार्यक्रम को शुरू करते हुए संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह कहा की झारखंड का इकलौता शहर जमशेदपुर है जहां के लोग रक्तदान को उत्सव के रूप में मनाते है। 100 से अधिक बार रक्तदान किए गए जीवन रक्षकों को सम्मानित करते हुए बिरसा युवा मंच को गर्व की अनुभती हो रही है, साथ ही साथ इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगी।

    मुख्य अतिथि आईपीएस कौशल किशोर वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर ने बिरसा युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की केवल ग्रामीण ही नहीं शहरी लोगो के बीच भ्रम है की रक्तदान करने से कमजोरी हो जाती है। इस प्रकार के आयोजन से लोगो के बीच जागरूकता आएगी, जिसके माध्यम से लोगो को पता चलेगा की 70 वर्ष के व्यक्ति बिल्कुल स्वस्थ और निरोग है जिन्होंने अपने जीवन काल में 100 से अधिक बार रक्तदान किया है। इन्होंने आगे कहा की हाल में लोग के बीच जागरूकता बढ़ी है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों एवं झारखंड के अन्य जिलों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है।इसके लिए बिरसा युवा मंच अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (रिटायर्ड आई.पीएस) एवं इनके पूरे टीम को इन्होंने कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

     

     

    आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथो से 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले सुखवीर सिंह मंडला,एडवर्ड कुजूर, एम.वी प्रसाद ,सतपाल सिंह ,सैलेश कुमार सिंह ,अरूण पाठक ,सुदीप बोस,जयंत कुमार भुंइया, टी.दीपक, के वेंकट राव,सुबीर कुमार कुंडू,मनोज कुमार झा एवं अन्य लोग को सम्मानित किया गया।

    इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संभू सिंह,प्रोफेसर पारसनाथ मिश्रा,रिटायर्ड सेल टैक्स अधिकारी सीता राम,समाजसेवी दीपक भलोतिया, पुरन वर्मा,समाजसेवी योगेश मल्होत्रा,समाजसेवी शंकर रेड्डी,भारतीय मानवाधिक के जिला अध्यक्ष शिवनाथ पॉल के रूप में सम्मिलित हुए।
    साथ ही साथ बिरसा युवा मंच के बलविंदर सिंह कलसी,मदन मोहन सिंह,जगतार सिंह नागी,अशोक मुंडा,विश्वजीत सिंह,सौम्यजीत तिवारी यश एवं अन्य लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में विपक्ष से बोले पीएम मोदी:”कांग्रेस के पतन को देखकर खुशी नहीं है, आपके प्रति संवेदनाएं हैं
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वूमेन सेल के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.