Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा गरिमामय तरीक़े से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा गरिमामय तरीक़े से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जी ने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का कार्य किया- सरयू

    अटल जी सदा हमारे हृदय में रहेंगे – काले

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा गरिमामय तरीक़े से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

    इस कार्यक्रम में जनसंघ काल के अनेक वरीय कार्यकर्ताओं के अलावा ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हुए जिनके विचारों में अटल जी रहे , सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्व. वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी यादों को साझा किया…
    इस अवसर पर उपस्थित सभी वरीय कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया…

    महामनीषी अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि – अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि पक्ष विपक्ष दोनों ही उनकी बातों को गंभीरता से सुनते थे.. उनका सम्मान करते थे.. उनका व्यक्तित्व दलीय बंधन से मुक्त था.. 23 दलों को मिलाकर सरकार चलाना हो या संसद में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर बिना जोड़ तोड़ किए सरकार को जाने देना. ऐसा सोच और कार्य सिर्फ अटल जी ही कर सकते थे… उनकी जिजीविषा उनका स्वाभिमान हमें उनके प्रधानमंत्रित्व काल में हुए परमाणु परीक्षण में दिख जाता है… कुल मिलाकर कहें तो राजनीति में होते हुए भी वे एक संत थे.. बातों में नरम परंतु अपने कर्तव्यों को लेकर कठोर.. l

    इस अवसर पर अटल विचार वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि – राष्ट्रपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी कर्म से,धर्म से,नीति से,विचार से अटल थे, उनके जैसा राजनीतिक संत के दर्शन करने का सौभाग्य मुझे 3 बार हासिल हुआ… उनके दर्शन से जो मानसिक ऊर्जा मुझे मिली वो मुझे जीवनपर्यंत हतोत्साहित होने नहीं देगी… अटल जी का व्यक्तित्व, उनका विचार उनके एक वाक्य में ही दर्शित हो जाता है.. टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता.. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता… हम सभी धन्य हैं कि हमें अपने जीवनकाल में ऐसे महापुरुष को देखने का,मिलने का, सुनने का अवसर मिला.. उन्होंने अटल जी के विचारों को आत्मसात कर उनके संदेशों को जन ज़न पहुंचाने वाले उपस्थित सभी सम्मानित बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान दिखाते चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l

    इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनको याद कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की..

    जनसंघ काल के सम्मानित हुए वरीय कार्यकर्ताओं , एवं अन्य वरीय लोगों में ख़ासकर श्री मनमोहन चौधरी, जय नारायण सिंह श्रीराम पांडे भार्गव, यमुना तिवारी ‘व्यथित’ , कैलाश झा, कमलेश कुमार शुक्ल,राजकुमार मिश्रा,संतलाल पाठक, चिंतामणि पांडे,संवरलाल शर्मा, महेश चौबे, ए. विश्वनाथ राव, गया प्रसाद चौधरी, गौतम दूबे, कृष्णनंदन सिंह, राधेश्याम पांडे, इंद्र कुमार शर्मा, बी. शर्मा, बलवंत सिंह,देवमुनि तिवारी, राजेश्वर प्रसाद यादव, उमानाथ रुद्र, पांडे, राम केवल मिश्रा, विनोद सिंह, अवस्थी, श्रीनिवास तिवारी, मुन्ना चौबे, शिव कुमार शर्मा, श्रीमती प्रमिला शर्मा, विजय नारायण, चिरंजीवी मिश्रा, डॉ. अजय किशोर चौबे, भुवनेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र रजक, जगदीश मिश्रा, ब्रजराज मिश्रा,गजेंद्र सिंह, संजय सिंह, पी. एन. पांडे, त्रिपुरारी सिंह, रामाधीर सिंह, बी. मिश्रा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी.

    मंच का संचालन डी. डी. त्रिपाठी तथा धन्यावाद ज्ञापन वरीय संपादक श्री बृजभूषण जी ने किया

    अखिलेश पांडे,अफसर अली, किरण सिंह,सीता, पप्पू राव, जुगन पांडे, महेश मिश्रा,सीमा,शशि यादव, सुमन गुप्ता, विभाष मजुमदार, टोनी सिंह, सूरज यादव, रामा राव,सीमा दास, धीरज चौधरी,टोबी सिंह,विक्की तारवे, मोहन दास सहित काफी संख्या में नमन के स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल
    Next Article पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.