Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व पीएम एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सोमवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अटल जी महान विभूतियों में गिने जाएंगे। देशनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा देश को तरक्की और उन्नति की राह पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है। उनके प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    इस दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, धर्मेन्द्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, ज्योति अधिकारी, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, संजय सिंह, बिनोद राय, राजपति देवी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रदासुमन अर्पित किए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा गरिमामय तरीक़े से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
    Next Article आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने निकाली संकल्प यात्रा, पूर्व सीएम रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.