Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने निकाली संकल्प यात्रा, पूर्व सीएम रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो हुए शामिल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने निकाली संकल्प यात्रा, पूर्व सीएम रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने निकाली संकल्प यात्रा, पूर्व सीएम रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

    ■ आजादी की लड़ाई में युवा पीढ़ी का अहम योगदान, शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें युवा, करें सम्मान: रघुवर दास

    जमशेदपुर। आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत भाजयुमो जमशेदपुर ने ‘संकल्प यात्रा’ निकाली। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य नेताओं ने विशेष रूप से भाग लिया। संकल्प यात्रा कीनन स्टेडियम के समीप स्थित दोराबजी पार्क (मोदी पार्क) से प्रारंभ होकर साकची गोलचक्कर पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एनसीसी के छात्र ने अनुशासन के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

    इससे पहले, आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रदासुमन अर्पित कर नमन किया।

    इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी के पीछे युवाओं के संघर्ष का बहुत बड़ा योगदान है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सरीखे आजादी के दीवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों की शहादत का सदैव सम्मान करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश व समाज के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच हैं। सम्पूर्ण झारखंड युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनका जीवन करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को देशहित में कार्य करने को प्रेरित करता रहेगा।

    सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आजादी के आंदोलन में उस समय की युवा पीढ़ी के त्याग-बलिदान और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्लाह खान, मंगल पांडे जैसे वीर युवाओं ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। युवा पीढ़ी को इतिहास से प्रेरणा लेकर समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

    इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अनुराग जायसवाल, कुलवंत सिंह बंटी, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, सुमित श्रीवास्तव, शशि यादव, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, सन्नी संघी, सुमीत कुमार, सौरव कुमार, उपेंद्र गिरी, अमित सिंह, मोंटी अग्रवाल, रितेश सिंह, सुशील शर्मा, अभिषेक डे, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, जोगिंदर सिंह, विशु सिंह, ओमी सिंह, समेत मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, उमेश शाह, कंचन दत्ता, मनीष पांडे, राम महानंद, द्विपल विश्वास, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, इंदरजीत सिंह, विकास सिंह, अंशुल कुमार , दिवाकर सिंह, लखीपदो दास, सचिन बारीक, गणेश चंद्र भगत, जादोपति गोप, अशोक सिंह, संजय गोराई, मानेश्वर गौड़, सनातन दास, निरंजन रजक, अजीत कुमार महतो, संभल किशोर एवं अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा महानगर दी श्रद्धांजलि
    Next Article हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस संपन्न देशभक्ति का दिखा जज्बा

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.