Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे। आज के समय मे हर महान व्यक्ति सज्जन नही हुआ करते है लेकिन देशरत्न वाजपेयी में महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था।

    श्री शुक्ल ने आज अटल विकास केंद्र लखनऊ द्वारा देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की स्वीकृति न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि देशभर के सभी राजनीतिक दलों में सर्व स्वीकार्य नेता के रूप में हुई थी। भारत के विदेश मंत्री बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र में पहली बार किसी ने भारत की भाषा हिंदी में भाषण देने का गौरव प्राप्त किया तो वह गौरव अटल जी ने प्राप्त किया।

    श्री शुक्ल ने कहा कि अटल जी के जीवन मे बहुत सारे ऐसे पड़ाव है, ऐसे मुकाम है जिसका कई घंटों वर्णन किया जा सकता है। उनकी स्वीकार्यता दलीय सीमा से पार थी।यह उनकी प्रखर राष्ट्रभक्ति के संदर्भ में एक स्वीकृति ही थी।अटल जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्य काल मे झारखंड, उत्तराखण्ड, और छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया जो उनके सपनों को पूरा करने में लगे है। भाजपा की राज्य सरकारों ने उनके सपनों को मूर्त रूप दिया । आजादी के बाद पहली बार देश मे जनजातीय मंत्रालय अटल जी की सरकार ने बनाया जिससे जनजातियों का विकास हुआ। देश के इतिहास में अटल जी का नाम सदैव अमर रहेंगा। वे भाजपा के शिखर पुरूष थे और रहेंगे। अटल जी को सदैव अपनी यादों में रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

    संगोष्ठी का उदघाटन उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया के सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी ने किया तथा अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

    संगोष्ठी को उत्तरप्रदेश के विधि मंत्री श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन श्री जानकी शरण पांडेय, प्रोफेसर रमाकांत सिंह, राणा प्रताप शाही, डॉ प्रोफेसर मधु सिन्हा, रामदेव राम, विनीता सिंह, जनकदेव यादव, सहित अनेक विधिवेत्ताओं और शिक्षाविदों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अटल विकास केंद्र के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री दीपनारायण सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपका राष्ट्र आपका संवाद
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल विचार वाहिनी द्वारा गरिमामय तरीक़े से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.