Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलिया के साहपुर दियारा से एक ट्रक में लदा भारी मात्रा में शराब बरामद
    Breaking News बिहार

    बलिया के साहपुर दियारा से एक ट्रक में लदा भारी मात्रा में शराब बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बलिया के साहपुर दियारा से एक ट्रक में लदा भारी मात्रा में शराब बरामद

    चालक फरार ग्रामीणों ने खलासी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    चलती ट्रक को छोड़ चालक कूदकर भागा अनियंत्रित ट्रक ने दो दुकान को किया तहस नहस
    सड़क पर खडी़ एक मैजिक भी क्षतिग्रस्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कृष्ण कुमार बलिया

    बलिया. थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर दियारा गांव से मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा एक ट्रक में छुपा कर रखें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है. जिसे स्थानीय थाना के सहयोग से थाना ले जाया गया है. जहां शराब के बोतलों की संख्या की गिनती शुरू की गयी है. इस संबंध में मौके पर मौजूद मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप दियारा क्षेत्र में उतरने वाली है.

     

    जिस सूचना पर मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश एवं ए एस आई गोविंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. जिस टीम के द्वारा एक ट्रक का पीछा किया गया. पीछा करने के क्रम में ट्रक चालक शाहपुर गांव प्रवेश के बाद पुलिस के डर से चलती ट्रक से कूद फरार होने में सफल रहा. जबकि ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के सह चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही ट्रक चालक के चलती ट्रक से कूद कर फरार होने के क्रम में शाहपुर निवासी रामप्रीत पोद्दार की मैजिक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है.

     

     

    जबकि पास के ही दो दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है. साथ ही शाहपुर निवासी स्वर्गीय चंद्रदेव महतो की 65 वर्षीय पत्नी पानमति देवी भी घायल हुई है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हुई दुकानों एवं गाड़ियों के क्षति का मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. बताया जाता है कि उक्त ट्रक में सीमेंट लोड था. जिसके बाॅडी में एक तहखाना बनाकर उसमें छुपा कर शराब लाई जा रही थी. जिसे कहीं सुरक्षित स्थान में खाली कराया जाना था. जबकि इस घटना में क्षतिग्रस्त हुये दुकान एवं मैजिक गाडी़ सहित घायल महिला के परिजनों द्वारा मुआबजे की मांग को लेकर काफी देर तक ट्रक को रोककर रखा गया. मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक सौरभ कुमार एवं बलिया थाना के पुलिस अधिकारी विनीत कुमार के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण गाड़ी को ले जाने पर राजी हुये. तत्पश्चात पुलिस के द्वारा जप्त वाहन को थाना ले जाया गया. जहां सह चालक से पूछ-ताछ की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article मजदूर नेता शमशेर ने की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाक़ात

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.