दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है,जहाँ एक 14 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शव मसलिया पुलिस ने बरामद किया है।बताया जा रहा है छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किया गया है।हालांकि पूरे मामले को लेकर मसलिया पुलिस जाँच में जुट गई है।छात्रा के परिजन ने बताया कि कल शाम को लड़की घर से शौच के लिए निकली थी,देर रात 8 बजे तक न लौटने पर परिवार वालो ने खोजबीन की,लेकिन आज सुबह अर्धनग्न अवस्था मे घर समीप खेत में उनका शव पाया गया इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है स्थानीय लोग डरे सहमे हुए है

