Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद ने दो मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    सांसद ने दो मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद ने दो मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने गुरूवार को भाजपा कार्यालय परिसर से दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत उपलब्ध कराई गई ये मोबाइल वैन अब चतरा लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही नि:शुल्क जांच एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘स्वस्थ भारत मिशन’ को साकार करने की दिशा में यह एक अहम पहल है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा उनके द्वार तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो आर्थिक तंगी या दूरी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, भाजपा महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    सांसद ने दो मोबाइल मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में पानी के लिए हाहाकार
    Next Article दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.