Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारी उपलब्धि हमारे वादों को निभाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का वसीयतनामा है: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    हमारी उपलब्धि हमारे वादों को निभाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का वसीयतनामा है: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त करीब 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार मेला हमारे सुशासन की पहचान बन गया है और यह हमारे वादों को निभाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का वसीयतनामा है.

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में व्यापक स्तर पर आधारभूत संरचना के विकास से रोजगार के लाखों अवसर बने हैं. आधारभूत संरचना में 100 लाख करोड़ का निवेश रोजगार की अपार संभावनाओं के द्वार खोल रहा है. तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बन रहे हैं. जब विकास तेजी से होने लगता है तब स्वरोजगार के अवसर अनगिनत मात्रा में बढऩे लगते है. आज स्वरोजगार का क्षेत्र बहुत आगे बढ़ रहा है.

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि कंज्यूमर इज ऑलवेज राइट. वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए सिटीजन इज ऑलवेज राइट. पीएम मोदी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है. ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है. हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी ने महसूस किया होगा कि भर्तीं प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है. केंद्रीय सेवाओं की भर्तीं प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है. आज आप भर्तीं प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता और रफ्तार को देख रहे हैं वो सरकार के हर काम में दिख रहा है.

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं. ये दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिब्बत में एवलांच, 8 की मौत, कई लापता, चीन ने 131 लोगों की रेस्क्यू टीम भेजी
    Next Article जमशेदपुर झारखंड वासी एकता मंच द्वारा 21 वा विशाल टुसू मेला का आयोजन गोपाल मैदान में 21 को

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.