Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रखी जाए बरकरार: अमित शाह
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रखी जाए बरकरार: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर:  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंसÓ नीति पर बल देते हुए सुरक्षा एजेंसियों को इसके वित्तपोषण को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के लिए कहा है. शाह ने गुरुवार को श्रीनगर में सुरक्षा मामलों को लेकर बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान कहा कि कानून का राज हर कीमत पर लागू किया जाना चाहिए.शाह गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम और गृह मंत्रालय में राज्य के अतिरिक्त सचिव गणेश कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने राज्य की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं. इसके अलावा उन्होंने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर हो रही तैयारियों की समीक्षा की तथा राज्य में सुशासन लागू करने की बात कही. बैठक में राज्यपाल सत्य पाल मलिक, केन्द्रीय गृह सचिव, सभी चार सलाहकार, सुरक्षा एजेंसियों और सेना के अधिकारियों तथा राज्य के मुख्य सचिव के अलावा राज्य एवं केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के बाद शाह ने सुरक्षा स्थिति के सभी मानकों में हुए सुधारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति होनी चाहिए. केन्द्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद से लडऩे के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना भी की. शाह ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि पुलिसकर्मियों की शहादत को स्मरण करने एवं उन्हें सम्मान देते हुए प्रत्येक वर्ष उनके गृह नगरों में सही तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाए. शाह ने कहा कि वह समय-समय पर विभिन्न मोर्चों पर राज्य के प्रदर्शन की समीक्षा करते रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर महानगर भाजपा ने दी बधाई

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.