Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रबाबू नायडू को लगा झटका, चार राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चंद्रबाबू नायडू को लगा झटका, चार राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाल के चुनावों में करारी हार के बाद चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी ( टीडीपी) को एक और बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को टीडीपी के कुल 6 राज्यसभा सांसदों में से चार सांसद बीजेपी में शामिल हो गए. इससे पहले उन्होंने टीडीपी के बीजेपी में विलय का प्रस्ताव पारित किया, जिस पर बीजेपी ने फौरन मुहर लगा दी. शाम में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीडीपी के तीन राज्यसभा सांसदों को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया. एक राज्यसभा सांसद तबीयत खराब होने के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए. इससे पहले इन नेताओं ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मुलाकात की. इस बीच, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी ने विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर भाजपा के साथ लड़ाई लड़ी है. यही कारण है कि पार्टी एनडीए से अलग हुई और मंत्री पदों को त्याग किया. नायडू के मुताबिक, टीडीपी के मुश्किलों से जूझना नई बात नहीं है. कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है.वाईएस चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और सीएम रमेश चंद्रबाबू के करीबी. पार्टी के दो सांसद आयकर, सीबीआई व ईडी के लगातार छापा कार्रवाई से घिरे हुए हैं. हाल ही में इन पर कई बार छापे पड़ चुके हैं.

    भाजपा की उच्च सदन में ताकत बढ़ जाएगी

    इन नेताओं के भाजपा में आने से सत्तारूढ़ दल की उच्च सदन में ताकत बढ़ जाएगी. राजग के पास लोकसभा में तो पूर्ण बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में नहीं है. पार्टी के चार सांसदों के पाला बदलने पर तेदेपा व चंद्रबाबू नायडू के लिए संकट पैदा हो सकता है. नायडू फिलहाल अपने परिवार के साथ विदेशों में घूम रहे हैं. तेदेपा को हालिया आम चुनाव व आंध्र के विस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. आंध्र में उसकी सत्ता चली गई है और मात्र तीन लोस सीटें मिली हैं.245 सदस्यीय रास में भाजपा के सबसे ज्यादा 71 सदस्य हैं, लेकिन साझा विपक्ष का यहां बहुमत है. इसलिए दलबदल कानून से बाहर राज्यसभा में तेदेपा के अभी छह सदस्य हैं. दलबदल के लिए पार्टी के कुल सदस्यों के दो तिहाई (66 फीसदी) सदस्यों की सहमति जरूरी है, चूंकि चार सदस्य पार्टी बदलेंगे, इसलिए उन पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोग सबका-सब योग के, गरीब-आदिवासियों के घर तक लेकर जानी है योग यात्रा:पीएम मोदी
    Next Article एटमी युद्ध की चिंगारी : अमेरिका-ईरान की जंग में रूस और सऊदी अरब भी कूदे

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.