Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग सबका-सब योग के, गरीब-आदिवासियों के घर तक लेकर जानी है योग यात्रा:पीएम मोदी
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    योग सबका-सब योग के, गरीब-आदिवासियों के घर तक लेकर जानी है योग यात्रा:पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40 हजार लोगों के साथ झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया. योग करने से पहले उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, योग सबके लिए है और सब योग के हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे योग को शहरों से गांव की ओर ले जाना है. योग की यात्रा गरीब-आदिवासियों के घर तक ले जानी है. क्‍योंकि गरीब लोगों को बीमारी सबसे ज्‍यादा प्रभावित करती है और उन्‍हें और कमजोर बनाती है. उन लोगों के लिए योग का मतलब है गरीबी और बीमारी से बाहर निकालना.उन्‍होंने आगे कहा,’ योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मेट पर होते हैं, योग का अनुशासन और पालन पूरे जीवनभर करना होता है. योग, धर्म, जाति, संप्रदाय, अमीरी-गरीबी से परे हैं. योग के प्रति जागरुकता हर कोने तक पहुंचे. चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है.प्रधानमंत्री ने यहां प्रभात तारा मैदान में उपस्थित लोगों से इस दौरान कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमें इसके प्रसार के लिये आगे आना चाहिए. उन्होंने यहां कहा कि लोगों को आजीवन योगाभ्यास करना चाहिए और सरकार भी इसे निरोधात्मक उपचार के स्तंभ के तौर पर स्थापित करने के लिये काम कर रही है.मोदी ने कहा कि, योग से शांति और सौहार्द्र जुड़े हैं और दुनिया भर में लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने युवाओं के दिल की बीमारियों के चपेट में आने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कहा, “योग इस बीमारी के रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकता है इसलिये इस साल की थी ‘योग फॉर हॉर्ट’ (हृदय के लिये योग) रखी गई है.”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं विश्व भर के लोगों का आभार प्रकट करता हूं कि वे इस मौके पर योग के साथ हैं. सूर्य की पहली किरण के साथ योग का अभ्यास करके इसे अपने जीवन का हिस्सा बनायें और निरोग रहें.

    उनके साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येशो नाइक के अलावा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मोरारजी देसाई नेशनल स्कूल ऑफ योग के निदेशक डॉ ईश्वर वी वसवारड्डी ने योग पर प्रस्तुति दी. इन्हें ही देख कर मैदान में मौजूद प्रधानमंत्री समेत अन्य लोग योगक्रिया ि‍किया. पीएमओ की ओर से करीब 100 विदेशी मेहमानों को भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक ने किया पुलिया का शिलान्यास 
    Next Article चंद्रबाबू नायडू को लगा झटका, चार राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.