Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार अन्नी अमृता को मिला शौर्य सम्मान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    पत्रकार अन्नी अमृता को मिला शौर्य सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल अन्नी बहुत खुश थी, खुश होना भी चाहिए, अन्नी को कल शौर्य सम्मान मिला है, यह शौर्य सम्मान उस दिन मिला, जिस दिन भारत की महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गई। जिनके बारे में सुप्रसिद्ध कवयित्री लिखती है – “अंग्रेजों के मित्र सिंधिंया ने छोड़ी रजधानी थी, खुब लड़ी मर्दानी वो तो झांसीवाली रानी थी।” ऐसे तो अन्नी को जमशेदपुर में बहुत सारे सम्मान समय–समय पर मिले हैं, पर इस पुरस्कार से अन्नी कुछ ज्यादा ही चहकी, क्योंकि यह पुरस्कार उसे महारानी लक्ष्मीबाई के शहीद दिवस पर, उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दिया।

    अन्नी ऐसे भी पत्रकारिता के क्षेत्र में लक्ष्मीबाई से कम नहीं हैं, वो फिलहाल इन दिनों अंदर और बाहर दोनों से लड़ रही हैं, पत्रकारिता के गिरते स्तर पर दुखी जरुर होती है, फिर भी वो लड़ती हैं, और खुद को अब तक बचा कर रखी है। उसके पास जैसे ही न्यूज आता है, वो उसके चरित्र को समझ लेती है और उसके साथ वैसा ही व्यवहार करती है, जो जरुरी होता है, जिसके कारण वंचितों को समय-समय पर लाभ प्राप्त हो जाता है, ऐसे भी तो पत्रकारिता का मतलब भी यहीं होता है कि वंचितों को लाभ मिले, तथा उन्हें दंड जो गलत करते हैं।

    कल जब जमशेदपुर के जुबिली पार्क में कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई के शहादत दिवस के दिन कार्यक्रम आयोजित था, तब वह शौर्य सम्मान प्राप्त करने के क्रम में बोली थी – “हर महिला के भीतर एक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई है, क्योंकि हर महिला में ये काबिलियत होती है, कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मनों को छक्के छुड़ा दें। हर महिला में समाज को बदल डालने का जज्बा होता है, जो उसे लक्ष्मीबाई की श्रेणी में ले आता है।”

    अन्नी अमृता वरिष्ठ पत्रकार हैं, फिलहाल न्यूज 18 से जुड़ी है। जिन्हें कल सैन्य मातृशक्ति और पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजुला, विषय प्रवेश अनिल सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन योगेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और झांसी की रानी अमर रहे के नारे भी वातावरण में गूंजते रहे।

    ( एक पत्रकार साथी के वॉल से)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article128 बच्चों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे नीतीश, लगे मुर्दाबाद के नारे
    Next Article योग दिवस की तैयारी पर भाजपा गोलमुरी में हुआ योगाभ्यास, हुई योग की महत्ता पर चर्चा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.