Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NIA की 5 राज्यों के 13 जगहों पर छापामारी, गोला-बारूद बरामद, अब इनकी है तलाश
    Breaking News Headlines

    NIA की 5 राज्यों के 13 जगहों पर छापामारी, गोला-बारूद बरामद, अब इनकी है तलाश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली- एनसीआर में कुल 13 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया. सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ को खत्म करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी कर रही है.

     

    जानकारी के मुताबिक एनआईए ने पंजाब के फाजिल्का, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर. हरियाणा के यमुनानगर, राजस्थान के सीकर जिला बाहरी दिल्ली में जगह-जगह तलाशी ली. दरअसल, एजेंसी ने अगस्त 2022 में मामला दर्ज किया था. इस केस में भारत और विदेश में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच उभरती सांठगांठ को खत्म करने पर जांच हो रही है.

     

    इन लोगों के ठिकाने पर छापे

    सूत्रों की मानें तो हरियाणा में गुरुग्राम के कौशल चौधरी, दिल्ली के प्रहलादपुर के विशाल मान, पंजाब के संगरूर के बिन्नी गुर्जर, पंजाब के लुधियाना के रवि राजगढ़ और उनके सहयोगियों के घरों या परिसरों में तलाशी ली गई है. तलाशी के दौरान एनआईए अधिकारियों ने मीडिया को दिए बयान में कहा उसने गोला-बारूद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कंट्राबेंड सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की.

     

    अभियान जारी रहेगा

    एनआईए के अधिकारियों ने कहा इस तरह के आतंकी नेटवर्क के साथ-साथ उनके फंडिंग और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए जांच जारी रहेगी. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये गिरोह टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे थे और ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए ऐसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड भी जुटा रहे थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सिक्के खाने वाला शख्स, पेट में भरे थे 187 COINs, जान पर बन आयी, डाक्टर्स ने ऐसे बचाई जान

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.