Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिक्के खाने वाला शख्स, पेट में भरे थे 187 COINs, जान पर बन आयी, डाक्टर्स ने ऐसे बचाई जान
    Breaking News Headlines

    सिक्के खाने वाला शख्स, पेट में भरे थे 187 COINs, जान पर बन आयी, डाक्टर्स ने ऐसे बचाई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. दुनिया में एक से एक अजीबोगरीब मामले देखने को मिलते हैं जिसपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाता है. एक ऐसे ही मामले ने उन डॉक्टरों को भी दंग कर दिया जिन्होंने एक शख्स के पेट की सर्जरी की तो अंदर कुछ ऐसा भरा पड़ा था, जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता था. वो शख्स महीनों से सिक्के निगल रहा था.

     

    एक शख्स के पेट से 187 सिक्के निकले तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. मामला कर्नाटक के बागलकोट का है. जहां अस्पताल में एक शख्स का फूला हुआ पेट देखकर उसका एक्स-रे करवाया गया तो पता चला कि शरीर में जगह जगह 1, 2 और 5 रुपए के सिक्के पड़े हुए हैं. सर्जरी करने पर सिक्कों की संख्या 187 निकली.

     

    शख्स की करनी पड़ी सर्जरी

    सिक्के खा तो गया, लेकिन पचा नहीं पाया, नतीजा यह हुआ कि पेट गुब्बारे की तरह फूल गया और नौबत अस्पताल पहुंचने की आ गई. एक शख्स पेट दर्द के चलते अस्पताल पहुंचा, जहां दर्द के साथ पेट गुब्बारे की तरह फूला हुआ भी था, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान थे पेट के अंदर क्या है उसकी समस्या क्या है ये समझने के लिए डॉक्टरों ने उसका चेकअप करवाया तो नतीजा देख कर सिर पकड़ लिया. शख्स के पेट में जहां तहां सिक्कों की भरमार थी. लेकिन उसकी संख्या कितनी थी, यह नहीं पता चल रहा था. लिहाजा डॉक्टरों ने सर्जरी की तो पेट से 187 सिक्के निकाले गए. शख्स के पेट से जो सिक्के बाहर निकाले गए उनमें 56 सिक्के 5 रुपए के थे. 2 रुपए के 51 सिक्के थे. जबकि 1 रुपए की सिक्कों की संख्या 80 थी.

     

    पेट में भरे सिक्के निकालना डॉक्टरों के लिए था चैलैंजिग

    सिक्के निगलने वाले जिस शख्स का जिक्र यहां किया जा रहा है उसका नाम है दयमप्पा, जिनकी उम्र 58 साल है. और परिवार के मुताबिक वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है. परिवार का ये भी कहना है कि पिछले कई महीनों से वो धीरे धीरे कर इतने सिक्कों को अपने पेट में जमा करता गया. जिसके चलते उसके पेट में तेज दर्द और फूलना शुरू हो गया. हालांकि परिवार के लोगों का ये भी कहना है कि मानसिक विक्षिप्तों होते हुए भी देवमप्पा नियंत्रण में ही रहते हैं. लेकिन उन्होंने यह सिक्के कब निगलना शुरू कर दिया, यह किसी को पता नहीं चला. सिक्के निगलने वाले शख्स की सर्जरी करने वाले डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी के मुताबिक उनके और उनकी टीम के लिए भी यह केस बाकी मामलों से अलग और बेहद चैलेंजिंग था. जिसके सफल होने के बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNIA की 5 राज्यों के 13 जगहों पर छापामारी, गोला-बारूद बरामद, अब इनकी है तलाश
    Next Article ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और टोयोटा किर्लोस्कर के विक्रम किर्लोस्कर का निधन

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.