Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन नेवी और एनसीबी ने कोच्चि के समंदर में पाकिस्तानी नाव से जप्त की 200 किग्रा हेरोइन
    Breaking News Headlines

    इंडियन नेवी और एनसीबी ने कोच्चि के समंदर में पाकिस्तानी नाव से जप्त की 200 किग्रा हेरोइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोच्चि. इंडियन नेवी और एनसीबी ने कोच्चि में समंदर में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कोच्चि के तट के पास समंदर में एक पाकिस्तानी नाव से 200 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. इसके साथ ही एजेंसी ने 6 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

     

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों का दावा है कि पकड़ी गई पाकिस्तानी बोट से जब्त 200 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 2000 करोड़ रुपए है. सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार नागरिक पाकिस्तानी हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि एनसीबी और भारतीय नौसेना के संयुक्त अभियान में यह मादक पदार्थ जप्त किया गया.

     

    वहीं ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ एनसीबी ने गुजरात के जामनगर से लेकर मुंबई में भी एक्शन लिया है. एनसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एजेंसी ने लगभग 120 करोड़ रुपये मूल्य के 60 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मेफेड्रोन को जब्त किया है और सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और कई शहरों से ड्रग किंगपिन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया.

     

    एनसीबी के डीडीजी एसके सिंह ने कहा कि जामनगर में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक की पहचान सोहेल गफ्फार के रूप में हुई है, जो 2016-18 तक एयर इंडिया में पायलट था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों बरामदगी में एक समान संबंध है. कुल जब्त 60 किलोग्राम एमडी ड्रग का मूल्य लगभग 120 करोड़ है. उन्होंने आगे कहा कि एक इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई के एक गोदाम में छुपाकर रखी करीब 50 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है. गिरोह के सरगना समेत दो लोग गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं और वे दोनों आरोपी मुंबई के हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलियोनेल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, कतर में खेलेंगे अपना आखिरी वर्ल्ड कप
    Next Article सीमा सड़क संगठन में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.