Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अलीगढ़ में मासूम की हत्‍या पर पूरे देशभर में गुस्‍सा
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    अलीगढ़ में मासूम की हत्‍या पर पूरे देशभर में गुस्‍सा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़: तीन वर्ष की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में टप्पल थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. बच्ची 30 मई को गायब हुई थी लेकिन मामला 31 मई को दर्ज किया गया. मृतक बच्ची के शव से लिए गए नमूने फरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं. एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. इसमें फरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और विशेषज्ञों की टीम फास्ट ट्रैक आधार पर जांच करेगी.’ मामले में पॉक्सो ऐक्ट लगाया गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. फरार आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.उधर, बच्ची की मां ने दोषी को मौत की सजा देने की मांग की है. मां ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से अपील की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा है, हम चाहते हैं कि उसे मौत की सजा दी जाए वरना वह 7 साल बाद जेल से बाहर आया तो उसकी हिम्मत और बढ़ जाएगी.उन्होंने आरोप लगाया कि सहआरोपी असलम ने अपनी ही चार साल की बेटी तक का रेप कर दिया था. उन्होंने कहा कि उस दिन के बाद उसकी पत्नी बेटी को लेकर हमेशा के लिए अपने मायके चली गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा की गयी जांच के आधार पर गुरुवार को निलंबन की कार्रवाई की गई.उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एक महिला इंस्पेक्टर सहित छह सदस्यीय विशेष जांच टीम एसआईटी बनाई गई है. कुलहरि ने बच्ची के पिता बनवारी लाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें समझाया बुझाया कि वह आमरण अनशन न करें . शर्मा ने आमरण अनशन की धमकी दी थी. बच्ची के पिता की मांग है कि हत्यारों के परिवार वालों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ये था मामला बच्ची के माता-पिता ने आरोपियों से पचास हजार रुपए उधार लिए थे जिसमें से चालीस हजार रुपए वापस किए जा चुके थे. केवल दस हजार रुपए का लेनेदेन बाकी रह गया था.इस पर एक रोज आरोपी ने बच्ची के पिता को रोककर पैसे लौटाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर आरोपी बच्ची के पिता को जाते-जाते देख लेने की धमकी दे गया. 30 मई को बच्ची लापता हुई तो माता-पिता का इस घटना की ओर ध्यान ही नहीं गया. बच्ची के पिता ने बच्ची के लापता होने पर पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश या दुश्मनी नहीं. इसके बाद 2 जून को बच्ची का शव आरोपी के घर के बाहर कूड़े के ढेर में पाया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 4 जून को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम जाहिद है. इस मामले में आरोपी के एक साथी असलम को भी गिरफ्तार किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश में  एक मुख्यमंत्री के साथ होंगे पांच उप-मुख्यमंत्री
    Next Article फंसे कर्ज को लेकर RBI ने जारी किया नया सर्कुलर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.