Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश में  एक मुख्यमंत्री के साथ होंगे पांच उप-मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश में  एक मुख्यमंत्री के साथ होंगे पांच उप-मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए. सीएम हाउस में हुई वाईएसआर कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया. सभी नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे. रेड्डी ने 30 मई को तेलंगाना से अलग होने के बाद आंध्र के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. चंद्रबाबू नायडू की अगुआई वाली पिछली तेदेपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री कापू समुदाय और पिछड़ा वर्ग से थे. इसके साथ ही राज्‍य के मुख्यमंत्री नया रिकॉर्ड स्‍थापित करेंगे, क्‍योंकि आज तक ऐसा नहीं हुआ है. मुख्‍यमंत्री के अनुसार, सत्‍ता में सभी जातियों का संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है.वाईएसआर कांग्रेस के विधायक मुस्तफा शेख ने बताया कि कैबिनेट में शामिल पांचों डिप्टी सीएम अलग-अलग समुदाय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से होंगे. हम सरकार में सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रहे हैं. करीब ढाई साल बाद कामकाज की समीक्षा कर कैबिनेट में बदलाव भी करेंगे. जगनमोहन राज्य के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे. जगनमोहन सरकार ने गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू की सरकार के उस विवादित फैसले को बदल दिया था, जिसके तहत सीबीआई को राज्य में जांच और छापेमार कार्रवाई करने की अनुमति पर रोक लगी थी.सीबीआई को अब राज्य में किसी भी भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में कार्रवाई का पूरा अधिकार होगा. 8 नवंबर 2018 को तत्कालीन तेदेपा सरकार ने सरकारी आदेश जारी कर उस आम सहमति को वापस ले लिया था, जिसके तहत सीबीआई को राज्य में कार्रवाई का अधिकार मिला था. 46 साल के जगनमोहन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वायएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं. वे कडपा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को हराया था. चुनाव में वायएसआर कांग्रेस ने 175 में से 151 विधानसभा सीटें अपने नाम कीं, जबकि राज्य में लोकसभा की 25 में से 22 सीटें भी जीतीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईसीसी ने नहीं मानी बात, धौनी को मिला पूरे देश का साथ
    Next Article अलीगढ़ में मासूम की हत्‍या पर पूरे देशभर में गुस्‍सा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.