Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका की घटना से लौहनगरी में उबाल, समाजिक संस्था कोशिश ने निकाली जनाक्रोश मशाल जुलूस, हत्यारे शाहरुख को फाँसी देने की मांग
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    दुमका की घटना से लौहनगरी में उबाल, समाजिक संस्था कोशिश ने निकाली जनाक्रोश मशाल जुलूस, हत्यारे शाहरुख को फाँसी देने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका की घटना से लौहनगरी में उबाल, समाजिक संस्था कोशिश ने निकाली जनाक्रोश मशाल जुलूस, हत्यारे शाहरुख को फाँसी देने की मांग

    जमशेदपुर। दुमका की अंकिता सिंह के साथ की गई बर्बरता और मौत से पूरे देश मे लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी घटना को लेकर लोगों में काफी उबाल है। मंगलवार को सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा अपराधी को कठोर सजा व शीघ्र न्याय की मांग को लेकर जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया। जनाक्रोश मार्च में संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह,

    जिप उपाध्यक्ष बारी मुर्मु समेत संस्था के दर्जनों सदस्य, महिलाएं व सैकड़ो आमजन शामिल हुए। लोगों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक से श्री हनुमान मंदिर तक हाथों में मशाल व स्लोगन लिखे तखती लेकर जनाक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान शामिल लोगों ने ‘अपराधी शाहरुख को फांसी दो’

    , ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ एवं ‘झारखंड की बेटी को न्याय दो’ के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। श्री हनुमान मंदिर चौक पर लोगों ने दिवंगत अंकिता सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की।

    मौके पर संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने अंकिता सिंह के दुःखद मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका की घटना दिल दहलाने और पूरे देश को हतप्रभ करने वाली है। इस घटना से झारखंड और समाज दोनों शर्मशार हुआ है। पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही ऐसी घटना एक सभ्य समाज के लिए बहुत ही दुःखद और चिंतनीय है।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/t4Qm5iK_vT8″]

    उन्होंने हत्या के आरोपी शाहरुख के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की। इसके साथ ही, कहा कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने के लिए आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है, जिससे ऐसे कृत्य करने वालों में कानून का डर हमेशा बना रहे।

    इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के महासचिव व समाजसेवी अनिल ठाकुर, भाजपा नेता राजेश सिंह बम, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, रंजीत सिंह, अजय सिन्हा, संस्था के राजेश कुमार सिंह, प्रेम झा, ह्नन्नी परिहार, पप्पु कुमार, बंटी सिंह, राकेश गिरी, करण सिंह, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, ऋषव सिंह, अंकित अरोड़ा, पीयूष ईशु,

    कुणाल शर्मा, अजय जायसवाल, सुबोध शर्मा, राणा प्रताप सिंह, संजू सिंह, सुमित सिंह, अविनाश मिश्रा, रितेश मिश्रा, रसविंदर सिंह, रमेश राजू, कुमार विवेक, शेखर बाबू, अमित वर्मा, प्रदीप कुमार नवाब, भरत भूषण मिश्रा, राजा अग्रवाल, हर्ष सिंह, चंकी, रमन, भरत मिश्रा, सुनील पांडेय, मनोज सिंह, सुनील पांडेय व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकिता के चिता ठंडा भी नही हुआ की काजल पर तेजाब हमला ने झकझोर दिया है :आजसू
    Next Article झारखंड में छात्रा अंकिता मर्डर केस को लेकर आम आदमी पार्टी,जमशेदपुर महानगर कैंडल मार्च

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.