Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां यातायात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां यातायात

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु जागरूकता अभियान

    द्वितीय राजभाषा दिवस के मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना

     

    जुगसलाई थाना परिसर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए वाहन किस साइड में चलाना है, तेज गति, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के दुष्परिणाम, वाहनों में साइलेंसर मॉडिफाई करने के विरूद्ध कार्रवाई, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई।

    डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी ने हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की सलाह दी, साथ ही अपने घर परिवार के लोगो को भी यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी देने की बात कही। सड़क अभियांत्रिक विश्लेषक नवीन कुमार ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें, जीवन अनमोल है, स्वयं तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की भी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होकर वाहन चलायें।

     

    जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    ▪️शहर में ट्रैफिक सिग्नल अधिष्ठापन हेतु स्थलों का प्रस्ताव देने, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हाईवे किनारे के होटल एवं ढाबा में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

    ▪️18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दो पहिया वाहन का इस्तेमाल नहीं करें, सेमिनार आयोजित कर अभिभावक एवं शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा.: दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी

    सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के मददगार (Good Samaritan) को सरकार द्वारा 5 हजार रूपए एवं प्रशस्ति दिया जाएगा, जनसाधारण से अपील- भ्रांतियों को दूर करें, मानवीय दृष्टि से भी घायलों की अनदेखी नहीं कर अस्पताल पहुंचायें

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल अधिष्ठापन, 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चों द्वारा दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूकता लाने, ब्लैक स्पॉट को लेकर जरूरी कार्रवाई, एनएच एवं स्टेट हाईवे में ड्रंक एवं ड्राइव के कारण हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथम को लेकर हाईवे एवं ढाबा में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध कार्रवाई, हिट एंड रन मामले में मुआवजा भुगतान आदि को लेकर समीक्षा की गई । जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने तथा सुनहरा घंटा (Golden Hour) में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 5000/- रूपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है। उन्होने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को लेकर इस संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए मानवीय दृष्टि से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें, सुनहरा घंटा में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चिकित्सीय उपचार मिल जाने से जान बचाई जा सकती है।

    शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल अधिष्ठापन को लेकर जेएनएसी एवं रोड सेफ्टी की संयुक्त टीम को 2 दिनों के अंदर स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत तथा ट्रैफिक डीएसपी को भी अपने स्तर से इस संबंध में प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक सिग्नल का अधिष्ठापन काफी आवश्यक तथा इससे शहरी क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकती है।

    जिले में 6 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जिनमें 2 नेशनल हाईवे-49 में, 2 नेशनल हाईवे-33 तथा 2 स्टेट हाईवे में है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उचित कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया । विगत माह में 21 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आए जिनमें 11 लोगों की मृत्यु, 15 गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें 6 सड़क दुर्घटना रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण हुई । जिला परिवहन पदाधिकारी ने यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए वाहनों के परिचालन की अपील की। हिट एंड रन के 38 मामलों में 30 पीड़ित परिजनों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है, 08 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

    बैठक में यातायात पुलिस के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध की गई कार्रवाई में विगत माह में 86 लाख रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई वहीं 291 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई है । बिना हेल्मेट के 252 तथा सीट नहीं लगाने वाले 296 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

    ड्रंक एंड ड्राइव के कारण होने वाले दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर उत्पाद विभाग को हाईवे किनारे के होटल एवं ढाबा में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया । उत्पाद विभाग द्वारा इस संबंध में कुल 53 अभियोग दर्ज किए गए जिनमें 04 संधानित, 44 फरार तथा 05 लोगों को जेल भेजा गया ।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि घाटशिला ट्रॉमा सेंटर में पिछले महीने 33 मरीजों का उपचार किया गया, बहरागोड़ा में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने के लिए प्रस्ताव बढ़ाया गया है। शिक्षा विभाग को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा दो पहिया वाहन के इस्तेमाल पर रोक लगाने हेतु विद्यालयों में रोड सेफ्टी टीम के साथ संयुक्त रूप से सेमिनार के आयोजन का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन को भी जागरूक करें ताकि इसपर रोक लगे एवं निर्धारित उम्र से कम के बच्चे वाहनों का इस्तेमाल नहीं करें ।

    बैठक में मानगो नगर निगम के कार्यापालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, डॉ असद, एमवीआई, एनएच के प्रतिनधि, बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, रोड सेफ्टी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

    द्वितीय राजभाषा दिवस के मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना

    जमशेदपुर मे 30 अगस्त को द्वितीय राजभाषा दिवस के मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया, जहाँ इन्होने एक मांग पत्र भी जिले के उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार के गृह मंत्री को सौंपा.
    मांग पत्र के माध्यम से इन्होने कहा की विगत लगभग 11 वर्षो से हो समुदाय तथा हो भाषा भाषी लोग 30 अगस्त को द्वितीय राजभाषा दिवस के रूप मे मनाते है, लेकिन अब तक हो भाषा को संविधान के आठवी अनुसूची मे शामिल नहीं किया गया है, जो काफ़ी दुख का विषय है, इन्होने कहा की केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही इसके प्रति कार्य करते हुए हो भाषा को उचित स्थान दिलवाये जाने की मांग वे कर रहें हैँ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को के प्रसिद्ध 15 फीट गणेश पूजा पंडाल का उद्दघाटन दिनेश कुमार ने किया
    Next Article अंकिता के चिता ठंडा भी नही हुआ की काजल पर तेजाब हमला ने झकझोर दिया है :आजसू

    Related Posts

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.