Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी के पीए पर दुष्कर्म की FIR कराने वाली महिला ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप
    Breaking News Headlines

    सोनिया गांधी के पीए पर दुष्कर्म की FIR कराने वाली महिला ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दो महीने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर आरोपी को बचाने और और शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है.

     

    वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं. सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. इसकी एफआईआर मैंने उत्तम नगर थाने में दी है. पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है. आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया. मेरे केस की जांच अधिकारी बदल दी गई. मुझे बताया नहीं गया. मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया

    नहीं गया. जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई. मुझ पर दबाव बनाया गया कंप्लेंट/एफआईआर वापस लेने का. पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा. प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए. गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए.

     

    गौरतलब है कि दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है. 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी.

     

    पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था. दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया. एफआईआर के अनुसार 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था. माधवन ने उसे बताया कि उनका पत्नी से तलाक हो चुका है. महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई. इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात एफआईआर में कही है.

     

    वहीं उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया था. इधर आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिनी टॉप और शार्ट स्कर्ट में हिना खान ने मचाई इंटरनेट पर सनसनी
    Next Article 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’:ममता बनर्जी

    Related Posts

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.