Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाकिर मूसा
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाकिर मूसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: त्राल में अलकायदा की कश्मीर इकाई अंसार गज़वत उल हिन्द के तथाकथित प्रमुख जाकिर मूसा की लाश सुरक्षाबलों ने बरामद कर ली है. उसके पास से सुरक्षाबलों को एक एके-47 और एक रॉकेट लॉंचर मिला है. इधर, मुठभेड़ में मारे जाने की खबरों के मद्देनजर कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि मूसा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर में त्राल के एक गांव में दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गये थे. मूसा के परिवार ने उसके मारे जाने की पुष्टि की थी और कहा था कि वह मुठभेड़ स्थल पर मौजूद था. मूसा की मौत की खबर के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा और श्रीनगर में मूसा के समर्थन में प्रदर्शन हुए थे और लोगों ने मूसा के समर्थन में नारेबाजी की थी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद ददसारा में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी और जब आतंकवादियों ने बच कर भागने की कोशिश की तो मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारियों ने बताया था कि घटनास्थल से कोई फरार होकर न पाए इसलिए अतिरिक्त सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल पर भेज दिये गये हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलवामा, अवंतिपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग और बडगाम के कुछ इलाकों में प्रतिबंधों की एहतियातन घोषणा की थी. अधिकारियों ने बताया कि जुमे की नमाज में लोगों के एकत्र होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीए की सफलता के बाद  जीत से और बढ़ गयी हमारी जिम्मेदारी:नीतीश
    Next Article 17 राज्यों में नहीं खुला कांग्रेस का खाता

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.