Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से चुनाव जीते
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से चुनाव जीते

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी में कांटे की टक्कर टक्कर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव जीत गये हैं. उन्होंने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मामूली अंतर से हरा दिया. इस सीट की सबसे खास बात यह है कि दो प्रत्याशियों के अलावा सभी प्रत्याशी NOTA से हार गये. सिंहभूम सीट पर भी यही स्थिति रही. यहां गीता कोड़ा और लक्ष्मण गिलुवा के अलावा कोई भी प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट नहीं ला पाया.
    खूंटी में कुल 11 प्रत्याशी थे. इसमें कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा, जेकेपी, एसबीपी, बीएमएसएम, एएचएनपी, आरटीएसजीपी एवं तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बाद सबसे ज्यादा वोट नोटा को मिले.

    खूंटी के ढाई फीसदी से अधिक मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. कालीचरण और अर्जुन मुंडा के अलावा किसी भी प्रत्याशी को इससे ज्यादा वोट नहीं मिले. निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी मुंडा को 10,619 मत मिले, लेकिन वह नोटा से बहुत पीछे रह गयीं. खूंटी में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा दबाया. यहां बसपा की इंदुमती मुंडू को 7,329 मत मिले, जबकि जेकेपी के अजय टोपनो को 8,417 मत मिले.
    एसबीपी प्रत्याशी अबिनाशी मुंडू को 2,290 मत मिले, जबकि बीएमएसएम के नील जस्टिन बेक को 1,788 और एएचएनपी के मुन्ना बड़ाईक को 1,799 मित मिले. आरटीएसजीपी के सिबिल कंडुलना को 3,813, निर्दलीय नियारन हेरेंज को 4,425 और निर्दलीय सुखराम हेरेंज को 5,047 मत मिले.
    उधर, सिंहभूम में 17,415 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया. यह तीसरा सबसे ज्यादा वोट था. सिंहभूम सीट से कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे. गीता कोड़ा ने यह सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से छीन ली.
    इस सीट से बसपा के परदेशी लाल मुंडा को 6,499, जेएमएम (यू) के कृष्णा मार्डी को 5,613, एसयूसीआइ के चंद्र मोहन हेम्ब्रम को 2,778 मत मिले. वहीं, एपोल के प्रताप सिंह बानरा को 7,774, केएस के हरि उरांव को 3,734 और निर्दलीय उम्मीदवारों अनिल सोरेन एवं पुष्पा सिंकु को क्रमश: 5,874 एवं 11,041 मत हासिल हुए. 2014 के आम चुनाव में झारखंड के सिंहभूम सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने नोटा दबाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश विजयी मौके पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, देश ने भर दी इस फकीर की झोली
    Next Article झारखंड की वर्तमान स्थिति

    Related Posts

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    May 24, 2025

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    May 24, 2025

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डी डी त्रिपाठी।

    प्रधानमंत्री जी का “एक देश, एक चुनाव” का सपना अवश्य साकार होगा – अमरप्रीत सिंह काले

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

    जमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की ज़द में:आकाश शाह

    डीडीसी एवं बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.