Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा – शुक्रवार सुबह तक CM रहेंगे कुमारस्वामी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा – शुक्रवार सुबह तक CM रहेंगे कुमारस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार गिर जायेगी और एचडी कुमारस्वामी 24 मई की सुबह तक ही मुख्यमंत्री रहेंगे. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा ने यह भी कहा कि उसके बाद राज्य में नयी सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा. उन्होंने कहा, कुमारस्वामी गुरुवार की शाम तक ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे. गुरुवार शाम या अगले दिन सुबह तक, क्योंकि यदि रात में उन्हें नींद नहीं आये, इसलिए परसों सुबह कुमारस्वामी शत प्रतिशत पद से हट जायेंगे. भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, नयी सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा. इसको लेकर अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल परिणाम का कर्नाटक में गठबंधन सरकार की स्थिरता पर प्रभाव होगा. एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन कर सकता है. दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि जमीनी स्तर, विशेष तौर मैसुरु क्षेत्र में असंतोष था क्योंकि वहां दोनों एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी मानते हैं. एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि भाजपा कर्नाटक में 28 सीटों में से 21 पर जीत दर्ज करेगी. भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इस दक्षिणी राज्य में 17 सीटें जीती थीं. सत्ताधारी गठबंधन सहयोगियों को यह भी आशंका है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद आॅपरेशन लोटस के जरिये कुछ असंतुष्ट विधायकों को अपने पाले में कर सकती है जिससे सरकार अस्थिर हो जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पंजाब में कांग्रेस 9 सीटों पर आगे, गुरदासपुर से सन्नी देओल को बढ़त

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.