Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:कुंडहित के बिक्रमपुर में नूपुर शर्मा के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस असामाजिक तत्व के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा:कुंडहित के बिक्रमपुर में नूपुर शर्मा के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस असामाजिक तत्व के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा : पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहू अलयही व सल्लम पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा दिया गया विवादित बयान को लेकर मंगलवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदायों ने विक्रमपुर स्थित पहलवान अलीबाबा आस्ताना परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से हाथों को उठाकर विरोध प्रदर्शन किया|बताते चले इस विरोध प्रदर्शन में कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर नोडीहा, सटकी ,बागडेहरी, कालीपाथर सहित आदि गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग विक्रमपुर स्थित आस्ताना परिसर में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया | मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित करना ही कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई है| इस तरह की कार्यवाई से ऐसे असामाजिक तत्वों का मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा| कहा नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल जैसे असामाजिक तत्वों की वजह से आज यह मुद्दा देश का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है| नूपुर शर्मा जैसे असामाजिक तत्वों के विवादित बयान से पूरे विश्व भर के मुस्लिम समुदायों में काफी गहरा चोट पहुंचा है| असामाजिक तत्व नूपुर शर्मा पूरे विश्व के माहौल को खराब कर के रख दिया है| ऐसे लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई अगर नहीं होती है तो भविष्य में फिर भी इस तरह की घटनाएं घट सकती है, जिसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि भारत सरकार होंगे| कहा जल्द से जल्द नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल जैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे| नूपुर शर्मा मुर्खता जैसी बात की है ,बेवकूफ महिला है |उसे पता भी नहीं है कि पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहू अलयही व सल्लम सिर्फ एक समुदाय के लिए उनके नजर में सम्मान नहीं था बल्कि उनकी नजर में सभी समुदाय सभी वर्ग के लिए एक समान सम्मान था| नूपुर शर्मा , नवीन जिंदल जैसे असामाजिक तत्वों अध्ययन नहीं करते हैं या तो फिर इनके बारे में जानना नहीं चाहते |चर्चा में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं और देश का माहौल खराब करते हैं |जिसका खामियाजा भोले -भाले आम जनों को भुगतना पड़ता है|कहा जिस तरह से प्राय: देखा जा रहा है माहौल ऐसे में केंद्र सरकार को नूपुर शर्मा के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है| कहा हम सभी हिंदू, मुस्लिम ,सिख ,ईसाई सब भाई-भाई हैं| पर इन जैसे असामाजिक तत्वों के भड़काऊ व विवादित बयान की वजह भोले भाले लोग फंस जाते हैं और देश में दंगाई माहौल बना देते हैं| नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल जैसे असामाजिक तत्वों देशद्रोही है| वहीं उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय से आग्रह करते हुए कहा देश में शांति -अमन का माहौल बनाकर रखें | इस्लाम धर्म में हिंसा का उल्लेख कहीं भी नहीं है | इस्लाम धर्म शांति का प्रतीक है |अहिंसात्मक रूप से नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से मांग करें |भारतीय संविधान पर पूर्ण विश्वास है, आज नहीं तो कल कार्यवाई जरूर होगी|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के जबलपुर में आया ने दो साल के मासूम से की इतनी क्रूरता कि आंतों में फैल गया इंफेक्शन
    Next Article चावल फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत सरकार मार्च 2023 तक 291 आकांक्षी और भारी मांग वाले जिलों को करेगी कवर

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.