Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम भगवंत मान का ऐलान: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर खोले जायेंगे 75 ‘मोहल्ला क्लिनिक’
    Breaking News Headlines

    सीएम भगवंत मान का ऐलान: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर खोले जायेंगे 75 ‘मोहल्ला क्लिनिक’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता को 75 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ समर्पित किए जाएंगे. ये मोहल्ला क्लिनिक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खुलेंगे. इन मोहल्ला क्लीनिकों में सभी तरह का इलाज, टेस्ट और दवाएं फ्री मिलेंगी. अभी पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लिनिक खुलने हैं. उसके बाद और भी इस तरह के क्लिनिक खोले जाएंगे.

    पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव भी मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही 3000 स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों का नेटवर्क मौजूद है. जिन्हें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चलाया जा रहा है. इसके बाद सीएम ने इन सब-सेंटरों को भी मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील करने का निर्देश दिया.
    भगवंत मान ने अधिकारियों से कहा कि हर पांच से छह नजदीकी गांवों का एक कलस्टर बनाया जाए और उसके बीच में एक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किया जाए. इससे आसपास के गांवों के लोगों की मोहल्ला क्लीनिकों तक आसान पहुंच हो सकेगी और बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा. सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को अनुबंध के आधार पर उन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा है, जो मोहल्ला क्लीनिकों में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं. मोहल्ला क्लीनिकों में क्लिनिकल टेस्ट कराने के लिए एजेंसी नियुक्त करने की कार्य योजना बनाने के भी भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए.

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले से मौजूद सेवा केन्द्रों का रंग रूप बदलकर आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएं. इनमें डॉक्टर का कमरा, रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी के लिए जगह बनाई जाए. स्टाफ और आने वाले मरीजों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जाए. सीएम ने लोक निमाज़्ण विभाग के सचिव को सेवा केन्द्रों को अंदर से बढय़िा रूप देने के लिए रूपरेखा बनाने का आदेश दिया ताकि इन्हें आसानी से मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील किया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें
    Next Article कर्नाटक के धारवाड़ में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी मृतक

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.