Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
    Headlines राष्ट्रीय

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यानि मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, सूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेनाध्यक्ष भी शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े ये मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद ये पहली यात्रा है और अत्यधिक ऊंचाई के कारण अगर लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो तो हमें उसके लिए पर्याप्त इंतज़ाम करने होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और किसी भी सूचना के प्रसार के लिए मोबाइल टावर बढ़ाये जाएँ, साथ ही भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीने तैनात करने के निर्देश भी दिये। अमित शाह ने पर्याप्त संख्या में ऑक्सीज़न सिलेंडर सुनिश्चित करने के साथ ही 6000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एम्ब्युलेन्स तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी तरह की परिवहन सेवाएँ बढाई जानी चाहिए। बैठक में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने कहा कि पहली बार हर अमरनाथ यात्री को एक आरएफआईडी कार्ड दिया जाएगा और पाँच लाख रुपये का बीमा करवाया जाएगा। यात्रा के लिए टेंट सिटी, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के माध्यम से भारतीय जनसभा ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाया
    Next Article सनातन उत्सव समिति ने किया श्रीश्री हनुमान मंदिर साक्ची में भव्य आरती

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.