Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का एक और बढ़ता कदम, सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तक की अवधि के लिए चुना गया एएईए का नया अध्यक्ष
    Uncategorized

    भारत का एक और बढ़ता कदम, सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तक की अवधि के लिए चुना गया एएईए का नया अध्यक्ष

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हाल ही में मनीला (फिलीपींस) में आयोजित एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) के कार्यकारी बोर्ड और महासभा की बी बैठक हुई, जिसमें भारत को सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तक की अवधि के लिए एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया है। एएईए का नया अध्यक्ष चुना जाना भारत के लिए विश्व परिदृश्य में एक और मजबूत कदम है। पहले कमीशन ऑन इलेक्शन मनीला एएईए का वर्तमान अध्यक्ष था और कार्यकारी बोर्ड के नए सदस्यों में अब रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, ताइवान और फिलीपींस शामिल हैं।दरअसल, उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के सीईओ राजेश अग्रवाल और राजस्थान के सीईओ प्रवीण गुप्ता के साथ मनीला में आयोजित कार्यकारी बोर्ड की बैठक में शामिल हुआ था और इसने वर्ष 2022-23 के लिए अपनी कार्य योजना तथा वर्ष 2023-24 के लिए भविष्य की गतिविधियों के बारे में कार्यकारी बोर्ड को प्रस्तुति दी। इन्होंने समावेशी और सहभागी चुनाव के लिए निर्वाचन और राजनीतिक प्रक्रियाओं में आ रही सामाजिक-राजनीतिक बाधाओं को दूर करने के लिए भारत द्वारा किए गए विभिन्न ठोस और लक्षित उपायों के बारे में भी प्रस्तुति दी।

    एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज का मिशन निर्वाचन अधिकारियों में अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने तथा खुले और पारदर्शी चुनावों को बढ़ावा देने के तरीकों के बारे में चर्चा और कार्रवाई करने के लिए एशियाई क्षेत्र में गैर-पक्षपातपूर्ण मंच प्रदान करना है ताकि सुशासन और लोकतंत्र को समर्थन देने का उद्देश्य पूरा हो।
    अनेक एएईए सदस्य देशों के अधिकारी समय-समय पर इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यों में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। 2019 से, एएईए सदस्य देशों के 250 से अधिक अधिकारियों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया है। आईआईआईडीईएम विशेष एएईए सदस्य देशों के अनुकूल क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। बांग्लादेश चुनाव आयोग के 50 अधिकारियों को वर्ष 2021-22 के दौरान प्रशिक्षण दिया गया है।
    एएईए के प्रतिनिधि भारत चुनाव आयोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम में भी नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। 12 एएईए सदस्य देशों के 62 अधिकारियों ने 2022 में विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) में भाग लिया था। एएईए विश्व निर्वाचन निकायों के 118 सदस्यीय संघ (ए-डब्ल्यूईबी) का सहयोगी सदस्य भी है।
    बता दें कि सदी में एशियाई चुनाव के बारे में मनीला, फिलीपींस में 26-29 जनवरी, 1997 को आयोजित संगोष्ठी के प्रतिभागियों द्वारा पारित किए गए संकल्प के अनुपालन में एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) की 1998 में स्थापना की गई थी।  वर्तमान में 20 एशियाई ईएमबी एएईए के सदस्य हैं। भारत निर्वाचन आयोग एएईए के ईएमबी का संस्थापक सदस्य है और इसने वर्ष 2011-13 के दौरान एएईए के कार्यकारी बोर्ड में उपाध्यक्ष और वर्ष 2014-16 के दौरान अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले 6 खिलाड़ी पदक प्राप्त करने में सफल हुए
    Next Article आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके पति को भी किया गया गिरफ्तार

    Related Posts

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    November 14, 2026

    ठाणे के हाईरानंदानी एस्टेट में एक बाइक पर पांच युवक सवार, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

    November 14, 2026

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.