Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3 गुना बढ़ी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3 गुना बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह महीने पहले काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन के बाद बड़े-बड़े त्योहारों और मुख्य दिनों में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाल श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद एक दिन में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5-6 लाख तक पहुंच गई है. अगर इस संख्या की तुलना कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले से करें तो यह लगभग तीन गुना अधिक है.

    एक दिन में पहुंचे 5 लाख से अधिक तीर्थयात्री
    न्यूज18 ने श्री काशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के एक आधिकारिक दस्तावेज की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान यह आंकड़े सामने आए. दस्तावेज के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर महीने में पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का उद्घाटन किया था और इसके बाद मुख्य त्योहार जैसे बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी, होली, श्रावण मास के सोमवार के मौके पर यहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या औसतन 5 लाख तक पहुंच गई जो इस गलियारे के बनने से पहले मात्र 1.5 लाख ही हुआ करती थी.
    रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि इस साल 1 मार्च को शिवरात्रि के दिन रिकॉर्ड 6.5 लाख तीर्थयात्रियों ने मंदिर और गलियारे का दौरा किया. वहीं सामान्य दिनों में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगभग 35000 से बढ़कर 70,000 प्रतिदिन पर पहुंच गई है. पीएम मोदी ने 13 दिसंबर, 2021 को 50,000 वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का उद्घाटन किया था.

    श्री काशी विश्वनाथ स्पेशल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड मंदिर परिसर में आने वाले तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए डिजिटल और भौतिक प्रदर्शनों के साथ एक अत्याधुनिक संग्रहालय और गैलरी विकसित करने की भी योजना बना रहा है.

    आपको बता दें कि गलियारे में तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही यहां यात्री सुविधा केंद्र, गेस्टहाउस, धर्मशाला, पुस्तकालय, संग्रहालय, गैलरी और एक आध्यात्मिक पुस्तक केंद्र जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. दस्तावेज़ के अनुसार, दो नई परियोजनाएं “शहर की आध्यात्मिक विरासत, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण का इतिहास, वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, शास्त्रीय संगीत की विरासत, भारत की सबसे पुरानी जीवित सभ्यता और उपलब्धियों के रूप में भारत की श्रेष्ठता” का प्रदर्शन करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयासीन मलिक ने आतंकवाद से संबंधित मामले में आरोप स्वीकार किये, 19 मई को अगली सुनवाई
    Next Article खालिस्तान की मांग कर रहे सिख फॉर जस्टिस ने मोहाली हमले की ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.